बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम से जुड़े एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना कर रही हैं. फिल्म में उनके भरतनाट्यम फ्यूजन परफॉर्मेंस की क्लिप वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए. कुछ मशहूर भरतनाट्यम डांसर्स ने इसे 'दुखद' और 'विनाशकारी' तक बताया. अब इस पूरा मामले में अनन्या के पिता और दिग्गज एक्टर चंकी पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है. चंकी पांडे ने अपनी बेटी का बचाव किया है.
ये भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तुम्बाड 2 में 1600 से ज्यादा कलाकारों और क्रू करेंगे काम, बनाया जा रहा है इतना बड़ा सेट
बेटी के लिए क्या बोले चंकी पांडे
उन्होंने कहा कि लोग इस परफॉर्मेंस को गलत समझ रहे हैं. चंकी ने ETimes को दिए इंटरव्यू में बताया, "यह कभी भी शुद्ध भरतनाट्यम नहीं था. यह एक फ्यूजन परफॉर्मेंस था, जैसा कि कॉलेज के छात्र अक्सर कल्चरल कार्यक्रमों में करते हैं." चंकी पांडे ने आगे समझाया कि असली भरतनाट्यम सीखने में करीब 20 साल की मेहनत और अनुशासन लगता है. यह बहुत तकनीकी और सटीक होता है. लेकिन फिल्म में जो डांस दिखाया गया है, वह पारंपरिक और आधुनिक डांस स्टाइल्स का मिश्रण है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिल्म पूरी देखें और संदर्भ समझें, उसके बाद राय बनाएं.
फिल्म में क्या है सीन?
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे चांदनी का रोल प्ले कर रही हैं, जिनकी मां एक भरतनाट्यम डांसर हैं. कहानी इंजीनियरिंग कॉलेज के बैकग्राउंड पर है. एक सीन में चांदनी पारंपरिक भरतनाट्यम की बजाय हिप-हॉप और लॉकिंग के साथ फ्यूजन डांस करती हैं. यही सीन सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बना.
कई डांसर्स ने कहा कि भरतनाट्यम की गहराई, तकनीक और भाव को इस परफॉर्मेंस में ठीक से नहीं दिखाया गया. सांगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता आनंदा रत्नम ने इसे 'भूकंप के दौरान शादी के संगीत' जैसा बताया.
फिल्म की कहानी दो कॉलेज स्टूडेंट्स आरव और चांदनी के रिश्ते पर आधारित है, जो जवान होने के साथ-साथ जिम्मेदारियों का सामना करते हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. पांच दिनों में यह फिल्म लगभग 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, लेकिन आगे बढ़ने में संघर्ष कर रही है.