22 साल की हुईं अनन्या पांडे की बहन, चंकी पांडे ने शेयर की ग्रेजुएशन की 5 तस्वीरें, लोग बोले- बॉलीवुड की बारी

अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन और चंकी पांडे की छोटी बटी रायसा पांडे ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है. गुरुवार को अभिनेता चंकी पांडे ने बटी के लिए खास नोट लिखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चंकी पांडे ने शेयर की रायसा की ग्रेजुएशन की तस्वीरें

अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन और चंकी पांडे की छोटी बटी रायसा पांडे ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है. गुरुवार को अभिनेता चंकी पांडे ने बटी के लिए खास नोट लिखा. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में ग्रैजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें शामिल हैं. शुरुआती कुछ तस्वीरों में, चंकी रायसा को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में रायसा ग्रेजुएशन की ड्रेस पहने अपनी डिग्री लिए नजर आ रही हैं और अन्य तस्वीरों में रायसा परिवार संग नजर आ रही हैं.

चंकी पांडे ने लिखा पोस्ट 

चंकी ने बेटी के लिए लिखा, "रायसा पांडे अब ग्रेजुएट हो गई हैं. मेरी प्यारी बेटी, तुम्हें ढेर सारी बधाई. तुम्हारी मेहनत और सफलता पर हमें बेहद गर्व है. तुम्हारा आगे का करियर हमेशा उज्ज्वल और खूबसूरत रहे, यही शुभकामनाएं." चंकी की इस पोस्ट को उनके करीबियों और प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बधाईयां दी. निर्देशक फराह खान ने लिखा, "तुम्हारी सारी मेहनत रंग लाई, चंक्स. तुम्हें ढेर सारी बधाई." अभिनेता रजत बेदी ने लिखा, "बधाई दो." वहीं फैशन डिजाइनर सीमा किरण सजदेह ने लिखा, "बधाई दो रायसा."

बता दें कि रायसा पांडे ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टिस्च स्कूल ऑफ द आर्ट से अपनी पढ़ाई पूरी की है. चंकी से पहले अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी बहन के लिए खास पोस्ट किया था. रायसा एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो कला के क्षेत्र में योगदान देता आ रहा है. जाहिर है कि रायसा में खूबियां होना स्वभाविक है. वे एक बेहतरीन गायिका भी हैं. इसके अलावा उन्होंने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस में इंटर्नशिप की है, जिनमें रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मनीषा कोइराला का 'अनवर' भाई, एक्ट्रेस ने बर्थडे पर शेयर की फोटो, 'मौला मेरे मौला' एक्टर 19 साल बाद दिखते हैं ऐसे

रायसा रियलिटी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स' में भी दिखाई दे चुकी हैं. इसके साथ ही वे पेरिस में होने वाले मशहूर 'ले बाल' फैशन इवेंट में भी अपने स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियां बटोर चुकी हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद देवकी नंदन ठाकुर ने की सनातन बोर्ड की मांग!
Topics mentioned in this article
Ananya Panday
Rysa Panday
Chunky Panday
Rysa Panday News
Rysa Panday Photos