‘द ओडिसी’ में अगर दिखते भारतीय सितारे, आमिर खान बने ओडिसियस तो तब्बू और जान्हवी कपूर का भी AI लुक हुआ वायरल

द ओडिसी की रिलीज से पहले AI ने भारतीय सितारों को इसके किरदारों में कल्पना कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. आमिर खान, तब्बू, साई पल्लवी, ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकारों के लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म द ओडिसी अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर इसकी एक अनोखी झलक चर्चा का विषय बन गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को इस हॉलीवुड फिल्म के किरदारों के रूप में कल्पना की गई है. इन AI-जनरेटेड तस्वीरों में आमिर खान, तब्बू, साई पल्लवी, ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर, अक्षय खन्ना, जिम सर्भ और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है और फैंस इन लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर कभी द ओडिसी का भारतीय संस्करण बने तो ये कलाकार इन किरदारों के लिए बिल्कुल फिट साबित हो सकते हैं.

तब्बू और साई पल्लवी के लुक ने भी बटोरी सुर्खियां

AI द्वारा तैयार की गई तस्वीरों में आमिर खान को फिल्म के मुख्य किरदार द ओडिसियस के रूप में दिखाया गया है, जिसे असली फिल्म में हॉलीवुड स्टार मैट डेमन निभा रहे हैं.

आमिर का युद्धभूमि में कवच पहने, लंबी दाढ़ी और सफेद बालों वाला लुक काफी दमदार नजर आ रहा है. वहीं तब्बू को पेनेलोप के किरदार में दिखाया गया है, जिसे फिल्म में ऐन हैथवे निभा रही हैं. साई पल्लवी को एथेना के रूप में पेश किया गया है, जो असली फिल्म में जेंडाया निभा रही हैं.

इसके अलावा ईशान खट्टर को telemachus यानी द ओडिसियस के बेटे के रूप में और जान्हवी कपूर को Helen of Troy के किरदार में दिखाया गया है. इन सभी कलाकारों के AI लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Advertisement

अमिताभ बच्चन से अक्षय खन्ना तक, कई सितारों को मिला नया अंदाज

सिर्फ यही नहीं, अक्षय खन्ना को Antinous, जिम सर्भ को स्पार्टा के ग्रीक राजा और अमिताभ बच्चन को Sinon के रूप में भी AI ने पेश किया है. इन सभी तस्वीरों में कलाकारों की वेशभूषा, हाव-भाव और ऐतिहासिक अंदाज ने लोगों को प्रभावित किया है.

बता दें कि द ओडिसी महान कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित फिल्म है, जिसमें ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने की कोशिश कर रहे ओडिसियस की दस साल लंबी रोमांचक यात्रा दिखाई जाएगी.

Advertisement

फिल्म में मैट डेमन, ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, लुपिता न्योंगो, चार्लीज थेरॉन और कई अन्य हॉलीवुड सितारे नजर आएंगे. रिलीज से पहले भारतीय सितारों के इन AI अवतारों ने फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: कुछ कुछ होता है में 10 साल की छोटी अंजलि, 28 साल बाद बनी प्रोड्यूसर, वीडियो में पहचान नहीं पाए फैंस, बोलीं- जो सपना देखा वो सच हो गया
 

Featured Video Of The Day
'थाली भेंट' के CCTV से खुलेंगे राज? बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी पर जांच टीम के खुलासे
Topics mentioned in this article
Christopher Nolan
Bollywood
Hollywood