NDTV Yuva 2026: चित्रांगदा सिंह ने 'धुरंधर' को बताया इंडियन सिनेमा की बेस्ट फिल्म, बोलीं- सेट किया नया बेंचमार्क

NDTV Yuva 2026 में पहुंचीं चित्रांगदा सिंह ने खुलकर कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म, इंडस्ट्री के कामकाज, और खासकर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चित्रांगदा ने धुरंधर को बताया गेम चेंजर

NDTV Yuva 2026 में पहुंचीं चित्रांगदा सिंह ने खुलकर कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म, इंडस्ट्री के कामकाज, और खासकर फिल्म ‘धुरंधर' को लेकर बड़ा बयान दिया. चित्रांगदा ने कहा कि ‘धुरंधर' जैसी फिल्म बहुत लंबे समय बाद देखने को मिली है, जिसमें कहानी, कॉस्ट्यूम और डायरेक्शन हर स्तर पर शानदार है. उन्होंने इसे “प्योर फिल्म मेकिंग” का बेहतरीन उदाहरण बताया. इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को भी शेयर किया और इंडस्ट्री में उनके बारे में बनी धारणाओं को गलत बताया.

‘धुरंधर' पर बड़ी बात, बताया गेम-चेंजर

चित्रांगदा सिंह ने ‘धुरंधर' को लेकर कहा कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए एक बेंचमार्क सेट करती है. उनके मुताबिक, “इतनी शानदार फिल्म मेकिंग लंबे समय बाद देखने को मिली है. कहानी को जिस तरह पेश किया गया, कॉस्ट्यूम और डायरेक्शन जिस स्तर का है, वो इंडस्ट्री को सिखाता है कि फ्यूचर में क्या करना है.” उन्होंने इसे अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया, जिसने फिल्ममेकर्स को नई दिशा दी है.

सलमान, दीपिका और इंडस्ट्री पर खुलकर बोलीं

सलमान खान के साथ अपने अनुभव पर उन्होंने साफ कहा कि “लोगों ने मुझे बहुत सारी बातें बताईं, लेकिन सेट पर उनका व्यवहार बिल्कुल अलग है. वो बेहद अप्रोचेबल और प्रोफेशनल हैं, सबका ध्यान रखते हैं.” वहीं दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट वाली बहस पर उन्होंने कहा कि क्रिएटिव फील्ड में ऐसा फिक्स टाइम हमेशा संभव नहीं होता, क्योंकि कई बार शॉट्स में देरी हो जाती है. चित्रांगदा ने बताया कि अगर आप बड़े स्टार हैं, तो ही प्रोड्यूसर एडजस्ट करने को रेडी होते हैं. 

यह भी पढ़ें: 13 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, जो थी 90s की म्यूजिकल हिट की कॉपी, अरिजीत सिंह को मिली पहचान, 12 करोड़ बजट में कमाए 109 करोड़

Advertisement

उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि स्कूल और कॉलेज में उन्हें कभी खुद को “स्पेशल” नहीं लगा, लेकिन मॉडलिंग में आने के बाद लोगों के कॉम्प्लिमेंट्स ने उनका नजरिया बदला. साथ ही उन्होंने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन भविष्य में कुछ भी संभव हो सकता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘मातृभूमि' में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
 

Featured Video Of The Day
"समझौता अपने अंतिम चरम पर..."; ईरान के बड़े बयान से पूरी दुनिया में मची खलबली
Topics mentioned in this article
Chitrangada Singh
Dhurandhar 2
NDTV Yuva 2026
Chitrangada Singh News
Chitrangada Singh Interview