चिरैया में कौन है वो एक्टर जिसने किया पत्नी का रेप करने वाले पति का किरदार, सीरीज टॉप पर कर रही ट्रेंड

जियो हॉट स्टार की वेब सीरीज चिरैया इस वक्त खूब देखी जा रही है. जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट डेटा के हिसाब से ये वेब सीरीज दूसरे नंबर पर राज कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चिरैया में किसने निभाया था अरुण कुमार का नाम
Social Media
नई दिल्ली:

चिरैया...इंस्टा स्क्रॉल करते करते इस वेब सीरीज की कोई वीडियो क्लिप या इसके टॉपिक पर कोई ना कोई चर्चा तो आपने सुनी होगी. जियो हॉटस्टार पर चिरैया नाम से आई इस सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सीरीज की कहानी मैरिटल रेप पर है. एक लड़की शादी करके ससुराल आती है और पहली ही रात उसके लिए इतनी भायवह बीतती है कि उसके बाद पति का चेहरा और मौजूदगी उसके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहती. मासूम सा दिखने वाला अरुण ऐसा दरिंदा निकलेगा किसी ने सोचा तक नहीं था. सिद्धार्थ शॉ ने इस किरदार को इतना बखूबी निभाया कि स्क्रीन पर उन्हें देखकर गुस्सा आने लगता है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. लेकिन लाइमलाइट लूट ले जाते हैं सिद्धार्श शॉ और उनकी पत्नी पूजा का किरदार निभा रहीं प्रसन्ना बिष्ट.

कौन हैं सिद्धार्थ शॉ

लखनऊ में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े सिद्धार्थ थियेटर के जरिए फिल्मों में आए और महज 19 साल की उम्र में इम्तियाज अली के साथ काम करने का मौका मिला. इम्तियाज अली ने सिद्धार्थ को फिल्म लव आज कल में कार्तिक आर्यन के दोस्त का रोल ऑफर किया था. तो सिद्धार्थ लव आज कल में नजर आए. इसके अलावा उन्हें क्रिमिनल जस्टिस जैसी हिट सीरीज के तीसरे सीजन में रौनक के किरदार में देखा गया. वह नॉट डेटिंग नाम के एक शो में भी नजर आए. वह काम लंबे समय से करते आए हैं लेकिन जियो हॉस्टार के शो चिरैया ने उन्हें एक अलग ही शौहरत दिलाई है. इस शो ने साबित कर दिया है कि एक्टर के तौर पर सिद्धार्थ कितना इम्प्रेसिव काम कर सकते हैं.

नंबर दो पर राज कर रही चिरैया

ऑनलाइन जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल MTV स्प्लिट्स विला के बाद वेब सीरीज चिरैया नंबर 2 पर है और इसे लोग खूब देख रहे हैं और खूब पसंद भी कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 12 की उम्र में बनी सिंगर, 18 में की 14 साल बड़े शख्स से शादी, 19 में हुआ तलाक, अब पहली शादी को बताया सबसे बड़ी भूल

Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Siddharth Shaw
Chiraiya
Chiraiya Cast
Chiraiya Story
Chiraiya All Episodes
Divya Dutta
Sanjay Mishra
Who Is Siddharth Shaw
Marital Rape
Marital Rape Law
Siddharth Shaw Chiraiya
Chiraiya Jio
Chiraiya Episodes