चीन की पहली AI फीचर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप, सोशल मीडिया यूजर्स बजा रहे तालियां, बोले- दो घंटे का वीडियो गेम देखने के लिए कोई पैसा नहीं देगा

चीनी बॉक्स ऑफिस पर एक AI फिल्म किस्मत आजमाने उतरी थी. हालांकि फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इससे साफ है कि इस तरह की फिल्मों का भारत में ही नहीं विदेश में भी कोई भविष्य नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चीन में फ्लॉप हुई AI फिल्म, दर्शकों ने नकारा
Social Media
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर वायरल AI वीडियोज के बीच AI से बनी फिल्मों के बारे में भी लगातार चर्चा रही है. कई फिल्म मेकर्स ने इस पर एक्सपेरिमेंट भी किया लेकिन ऐसी फिल्मों के भविष्य के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल में एक पूरी तरह AI से बनी फिल्म रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. यही वजह है कि दर्शकों के रिएक्शन को लेकर कुछ भी भविष्यवाणी करना खुद को तसल्ली देने जैसा भी लग सकता है.

पहले बात करते हैं एलन मस्क की  'द ओडिसि' के AI वर्जन की. ये फिल्म पहले ही अमेरिका के दर्शकों को नागवार गुजरी थी. इस बीच चीन में Sanxingdui: Future Past नाम की एक फुली एआई फिल्म रिलीज की गई. ये फिल्म पिछले हफ्ते थियेटर्स में रिलीज हुई थी. ये फिल्म दस हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई. इसके साथ साथ ये इस बात का भी टेस्ट था कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट को बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का रिस्पॉन्स मिलता है. हालांकि दर्शकों की पसंद साफ तौर पर नजर आई. क्योंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. एक AI फिल्म का कमर्शियली असफल रहना पैसा लगाने वाले लोगों के लिए नुकसान वाली खबर हो सकती है लेकिन आर्टिस्ट और दर्शकों ने इसे बड़े ही पॉजिटिव तरीके से लिया. सोशल मीडिया पर ये जानकारी देने वाली पोस्ट पर ज्यादातर लोग इसी तरह के कमेंट करते नजर आए. 

कमेंट करने वालों में लोगों ने इसे बहुत ही अच्छी खबर बताया. एक ने लिखा, बहुत बढ़िया...AI के साथ आने वाली हर फिल्म को फ्लॉप ही होना चाहिए. एक ने लिखा, AI कॉन्सेप्ट के प्रूफ और शॉर्ट एंटरटेनमेंट के लिए ठीक है लेकिन सच में कुछ महसूस करने के लिए हमें असल ह्यूमन कनेक्शन की जरूरत होती है. एक का कमेंट था, एक असल शानदार कास्टिंग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सिडेंट में मौत, ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, बुरी तरह टूट गए सिंगर सोशल मीडिया पर लिखा भोलेनाथ महर करो

Featured Video Of The Day
आदिवासी बच्चों के लिए खुद सीखी संथाली भाषा, ग्रामीणों की मदद से दूर की भाषाई दूरी
Topics mentioned in this article
AI Movie
Elon Musk
Hindi News
Entertainment News
Bollywood News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं