नाम बदलने से लेकर, सिनेमा की सुपरस्टार बनने तक का सफर, पढ़ें मधुबाला के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

बॉलीवुड के सुनहरे दौर की मधुबाला एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिसे देखते ही लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे. उनके चेहरे की मासूमियत और अदाकारी ने उन्हें सिनेमा में अलग जगह दिलाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पढ़ें मधुबाला के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें
नई दिल्ली:

Madhubala : बॉलीवुड के सुनहरे दौर की मधुबाला एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिसे देखते ही लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे. उनके चेहरे की मासूमियत और अदाकारी ने उन्हें सिनेमा में अलग जगह दिलाई. बचपन से ही उनकी अलग पहचान रही. जिस वक्त ज्यादातर लड़कियां खेलकूद और पढ़ाई तक सीमित रहती थीं, उस वक्त मधुबाला ने ड्राइविंग सीखकर बांधी गई सीमाओं को तोड़ दिया था. उनकी उम्र उस वक्त महज 12 साल थी. बेहद खूबसूरत मधुबाला सिनेमा की सुपरस्टार कहलाईं. 

मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ. उनका असली नाम मुमताज जहां देहलवी था. उनके पिता, अताउल्लाह खान, पेशावर की एक तंबाकू फैक्ट्री में काम करते थे, लेकिन बेहतर जीवन की तलाश में मुंबई आ गए. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में मधुबाला को 9 साल की उम्र में ही काम करना पड़ा. उन्होंने फिल्म 'बसंत' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया और उस समय उन्हें बेबी मुमताज के नाम से जाना गया. उनकी मासूमियत और अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

Advertisement

मधुबाला का फिल्मी करियर तेजी से आगे बढ़ा. उन्होंने 1947 में 'नील कमल' जैसी फिल्मों में काम किया, जिसमें उनका नाम बदलकर 'मधुबाला' कर दिया गया. वह न सिर्फ खूबसूरत थीं, बल्कि समय से काफी आगे की सोच रखने वाली लड़की थीं. इसी सोच का बड़ा उदाहरण है उनका ड्राइविंग सीखना. जब वह महज 12 साल की थी, तब समाज में लड़कियों के लिए ड्राइविंग करना एक साहसिक कदम माना जाता था. मधुबाला ने न केवल ड्राइविंग सीखी, बल्कि इसे आत्मविश्वास के रूप में भी लिया.

1950 के दशक में मधुबाला ने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें 'महल', 'फागुन', 'हावड़ा ब्रिज', 'काला पानी' और 'चलती का नाम गाड़ी' आदि शामिल हैं. उनके साथ उस समय के मशहूर अभिनेता जैसे राजकपूर, दिलीप कुमार, अशोक कुमार और देवानंद भी काम कर चुके थे.

Advertisement

मधुबाला का निजी जीवन भी उतना ही रोचक था. उनकी प्रेम कहानी दिलीप कुमार और बाद में किशोर कुमार के साथ चर्चित रही. दिलीप कुमार के साथ उनका रिश्ता गहरा था, लेकिन परिवार की वजह से अलगाव हो गया. बाद में उन्होंने किशोर कुमार से शादी की, जिन्होंने उनके अंतिम समय तक उनका ख्याल रखा और उनका सहारा बने रहे.

मधुबाला की जिंदगी में कई मुश्किल दिन भी आए. 1960 के दशक में उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा. जांच कराने पर पता चला कि उनके दिल में छेद है. इसके कारण उनके शरीर में खून की मात्रा बढ़ने लगी और कई बार उनकी सेहत गंभीर रूप से खराब हो गई. लंदन के डॉक्टरों ने सर्जरी से मना कर दिया. इस कठिन समय में भी मधुबाला ने अपनी आत्मनिर्भरता नहीं खोई.

मधुबाला ने अपने करियर में लगभग 70 फिल्मों में काम किया. उनके योगदान और अभिनय को आज भी याद किया जाता है. 23 फरवरी 1969 को 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Advertisement

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ?

सगी बहन की बेटी से प्यार, परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, भाई को बनाया सुपरस्टार, विवादों से भरी है इस मशहूर एक्टर डायरेक्टर की लाइफ

Advertisement

 शिखर धवन और उनकी दुल्हन सोफी साइन में कितना है उम्र का फासला, पहली मुलाकात से लेकर, पढ़ाई और कमाई तक पढ़ें डिटेल्स

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026:चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पहली बार असम CM Himanta Biswa Sarma Exclusive