Exclusive: ‘कास्टिंग को रिप्लेस नहीं किया जा सकता’: धुरंधर को लेकर मुकेश छाबड़ा की खास बातचीत

फिल्म धुरंधर की कास्टिंग को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है. एनडीटीवी से खास बातचीत में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म के किरदारों, उनके चयन और कास्टिंग प्रोसेस को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
धुरंधर को लेकर मुकेश छाबड़ा की खास बातचीत

फिल्म धुरंधर की कास्टिंग को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है. एनडीटीवी से खास बातचीत में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म के किरदारों, उनके चयन और कास्टिंग प्रोसेस को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं.

अक्षय खन्ना
रहमान डकैत के किरदार पर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अक्षय खन्ना से बेहतर कोई विकल्प उनके पास था ही नहीं. “अगर किसी किरदार को इतना प्यार मिला है, तो उसके पीछे लंबा सोच-विचार होता है तभी कास्टिंग फिट बैठती है,” उन्होंने कहा. उन्होंने शोले और गैंग्स ऑफ वासेपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ कास्टिंग इतनी परफेक्ट होती है कि उसे बदला नहीं जा सकता. उन्होंने यह भी बताया कि इस रोल के लिए शुरुआत में कुछ अन्य अभिनेताओं से बातचीत हुई थी, लेकिन फिल्म रिलीज़ के बाद उन्हीं कलाकारों के मैसेज आए—“काश हमने उस वक्त हां कर दी होती.” इस पर उनका मानना है कि “जो होता है, अच्छे के लिए होता है.”

गौरव गेरा
फिल्म की एन्सेम्बल कास्ट पर बात करते हुए उन्होंने गौरव गेरा का जिक्र विस्तार से किया. “सबसे बड़ा शॉक लोगों को तब लगा जब वो बार-बार पूछ रहे थे,‘एक्टर कौन है?' जब उन्होंने उन्हें ‘आलम जूस वाले' के किरदार में देखा, तो किसी को भरोसा ही नहीं हुआ कि ये वही एक्टर है, जो पहले अलग तरह के वीडियो करता था. फिल्म के बाद लोगों के मैसेज आए,‘वो गौरव गेरा था?' यही हमारे लिए सबसे बड़ी जीत है, जब दर्शक एक्टर को भूलकर किरदार को देखने लगते हैं.”

संजय दत्त
संजय दत्त के बारे में बात करते हुए मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उनके साथ बातचीत बेहद दिलचस्प रही. “जब मैंने उन्हें फोन किया, तो मैं उनसे पंजाबी में बात कर रहा था. मैंने कहा, एक बार कहानी सुन लो. उन्होंने तुरंत कहा,‘हाँ, बता क्या है?' जैसे ही मैंने कहानी शुरू की, उन्होंने कहा, ‘मैं आता हूं.' वो आदित्य के ऑफिस आए और हमने पूरी स्क्रिप्ट सुनाई.”

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, “उन्होंने कहा, मेरा रोल थोड़ा छोटा है. मैंने कहा, छोटा नहीं है, बहुत इम्पैक्टफुल है. तब उन्होंने मुस्कुराकर कहा‘चल यार, तू अच्छा लड़का है, तेरे लिए कर लेता हूँ.' और उन्होंने तुरंत हामी भर दी. इस बार उन्होंने खुद को पूरी तरह निर्देशक के हवाले कर दिया. उन्होंने कहा,‘तू बेटा, तुझे जो करना है कर.' एक बड़े स्टार का इस तरह से खुद को सरेंडर कर देना बहुत बड़ी बात होती है, और वो इस पूरे प्रोसेस को एंजॉय भी कर रहे थे.”

राकेश बेदी
राकेश बेदी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कास्टिंग पूरी तरह निर्देशक के भरोसे का नतीजा है. “आदित्य का कन्विक्शन बहुत कमाल का है. हम चाहते थे कि इस रोल में कोई बड़ा सरप्राइज़ हो, लेकिन ऐसा चेहरा भी हो जिस पर किसी को शक न जाए और राकेश बेदी इस लिहाज़ से परफेक्ट थे.”

Advertisement

उन्होंने बताया, “जिस तरह उन्होंने किरदार निभाया, वो फैंटास्टिक है. उन्होंने अपने तरीके से छोटे-छोटे ह्यूमर जोड़े, लाइन्स डालीं, जिससे किरदार और कनेक्टिंग बन गया. और फिर जब कहानी में टर्न आता है वही असली मैजिक है.”

एक भावुक पल साझा करते हुए उन्होंने कहा, “जब वो मुझसे दोबारा मिले, तो उन्होंने कहा, मुझे 48 साल हो गए एक्टिंग करते हुए, लेकिन जो प्यार आज मिल रहा है, उसका मैं इतने सालों से इंतज़ार कर रहा था. वो बात सच में दिल को छू गई.”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्मों में मिलने वाला प्यार अलग होता है और हर कलाकार का सपना होता है कि उसे बड़े पर्दे पर इस तरह की पहचान मिले. “हम सब इस शहर में फिल्मों के लिए आते हैं और जो प्यार उन्हें इस फिल्म में मिला, वो सच में डिजर्व करते हैं.” 

बातचीत के अंत में उन्होंने राकेश बेदी के मशहूर डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा, “‘तू मेरा बच्चा है'—ये अब लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है. वो मुझे भी ऐसे ही कहते हैं‘मेरा बच्चा है.'”

Advertisement

इस बातचीत से साफ है कि धुरंधर की कास्टिंग को लेकर हर किरदार पर बारीकी से काम किया गया है—और यही वजह है कि फिल्म रिलीज़ से पहले ही चर्चा में बनी हुई है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | ट्रंप को रूस-चीन की चुनौती! | War News | Nitish Kumar Resigns | Mic On Hai