Cannes 2026 में दिखा सनातन संस्कृति का दिव्य स्वरूप, सान्या ठाकुर ने राधा रानी के लुक में बिखेरा जलवा, देखें 5 फोटोज

अपने Cannes सफर में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए सान्या ठाकुर ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान भारत पवेलियन में अपने आगामी प्रोजेक्ट “Save The God” का पोस्टर भी लॉन्च किया. इस तरह Cannes 2026 में उनकी मौजूदगी सांस्कृतिक और सिनेमाई दोनों दृष्टिकोण से बेहद खास और प्रभावशाली रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cannes 2026 में दिखा सनातन संस्कृति का दिव्य स्वरूप
नई दिल्ली:

Cannes 2026 : Cannes Film Festival 2026 के ग्लैमरस माहौल के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री Sanya Thakur ने अपने बेहद खास और आध्यात्मिक अंदाज़ से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. Super 30 और Spy जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुकी सान्या ठाकुर ने इस बार इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर राधा रानी का दिव्य स्वरूप धारण कर सनातन संस्कृति का वैश्विक प्रतिनिधित्व किया.

जहां Cannes रेड कार्पेट आमतौर पर हाई-फैशन और लग्जरी कॉउचर के लिए जाना जाता है, वहीं सान्या ठाकुर ने भारतीय परंपरा, संस्कृति और भक्ति को अपनाकर खुद को सबसे अलग साबित किया. अभिनेत्री ने बेहद खूबसूरत हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला पारंपरिक लहंगा पहना था, जिसमें मिरर वर्क, फ्लोरल डिटेलिंग और भारतीय हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली. उनका पूरा लुक भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शा रहा था.

यह भी पढ़ें-  ‘जल्दी द लेट' के बाद अब ‘होम फ्रॉम वर्क' बोल ट्रोल हुए रवि किशन, कहा- महादेव की कसम, समझ नहीं आता क्यों वायरल हो जाता हूं

सान्या के लुक की सबसे खास बात थी उनका राधा रानी प्रेरित स्टाइलिंग अवतार. अभिनेत्री ने अपनी लंबी चोटी को ताजे फूलों और चमकती सजावटी लाइट्स से सजाया था, जो पवित्रता, शांति और दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक माना जाता है. माथा पट्टी, चूड़ियां, नथ और पारंपरिक आभूषणों ने उनके लुक को और भी अलौकिक बना दिया. हाथ में बांसुरी लिए सान्या ठाकुर ने राधा रानी की दिव्यता को जीवंत कर दिया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सनातन धर्म की आध्यात्मिक सुंदरता को प्रदर्शित किया.

Advertisement

अपने इस खास लुक को लेकर सान्या ठाकुर ने कहा कि उनके लिए Cannes में यह प्रस्तुति केवल फैशन नहीं बल्कि शांति, प्रेम, सकारात्मकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश थी. अभिनेत्री के अनुसार भारतीय आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति दुनिया को जोड़ने की शक्ति रखती है और Cannes जैसा मंच इस संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का सबसे सुंदर माध्यम है.

यह भी पढ़ें- असल में था गब्बर सिंह डाकू, पुलिस वालों की काट देता था नाक और कान, जानें शोले से जुड़े मजेदार फैक्ट्स 

Advertisement

उनकी यह अनोखी प्रस्तुति सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है. फैन्स और फैशन पेज अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति को इतनी खूबसूरती और गरिमा के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए सराह रहे हैं.

अपने Cannes सफर में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए सान्या ठाकुर ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान भारत पवेलियन में अपने आगामी प्रोजेक्ट “Save The God” का पोस्टर भी लॉन्च किया. इस तरह Cannes 2026 में उनकी मौजूदगी सांस्कृतिक और सिनेमाई दोनों दृष्टिकोण से बेहद खास और प्रभावशाली रही.

Featured Video Of The Day
देश के 5 राज्यों में Monsoon का तांडव!; मुंबई में Alert, गुजरात में बारिश से हाहाकार
Topics mentioned in this article
Cannes 2026
Cannes 2026 Beauty Trends
Cannes 2026 Fashion Trends India
Cannes 2026 Indian Celebrities
Sanya Thakur