14 करोड़ का बजट और 322 करोड़ की कमाई, इरफान खान की वो फिल्म जिसे बच्चे से लेकर बूढों तक ने किया पसंद

इरफान खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे. पर्दे पर उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता था. इरफान खान ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
14 करोड़ का बजट और 322 करोड़ की कमाई

इरफान खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे. पर्दे पर उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता था. इरफान खान ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. अब इरफान खान की एक फिल्म फिर से चर्चा में आ गई है. जिसको ना केवल सिनेमाघरों में बल्कि घर-घर में खूब पसंद किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की थी और रिकॉर्ड बनाया था.

ये भी पढ़ें: तृषा कृष्णन नहीं बल्की इस एक्ट्रेस संग वायरल हुआ थलपति विजय का वीडियो, हासिल किए 20 करोड़ व्यूज

हिंदी मीडियम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हम बात कर रहे हैं इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम की. यह फिल्म साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी. हिंदी मीडियम का बजट करीब 14 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 322 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हिंदी मीडियम साल 2017 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी, जिसने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. 

छाई इरफान खान की एक्टिंग

फिल्म हिंदी मीडियम में इरफान खान के साथ सबा कमर, दीपक डोबरियाल और अमृता सिंह जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. हिंदी मीडियम की कहानी देश की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित थी. फिल्म के अंदर इरफान खान और दीपक डोबरियाल की कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में इरफान खान के अभिनय को हर वर्ग ने सराहा था. उनका सहज अभिनय और डायलॉग डिलीवरी इतनी दमदार थी कि लोग आज भी इस फिल्म के दृश्यों को भूल नहीं पाए हैं. साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म में इरफान खान और सबा कमर मुख्य भूमिका में नजर आए थे.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
'इस्लाम से हुआ हिंदू धर्म का उद्गम', बीच डिबेट ये क्या बोल गए रशीदी?