ब्राउन मुंडे सिंगर एपी ढिल्लों की सिंगिंग की खुल गई पोल, लोग बोले- इससे अच्छा तो कपिल शर्मा गा लेता है

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में म्यूजिक और कॉमेडी का तड़का लगाने सिंगर एपी ढिल्लों और अनुभव बस्सी पहुंचे थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कपिल शर्मा के शो में एपी ढिल्लों ने गाया गाना
नई दिल्ली:

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और स्टैंड-अप कमीडियन अनुभव सिंह बस्सी नजर आए. जहां वह अपने स्ट्रगल और गानों से दिल जीतते हुए दिखे. एपिसोड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लेकिन एक वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ब्राउन मुंडे के सिंगर एपी ढिल्लों को गाना गाना नहीं आता. वहीं कुछ यूजर्स ने वायरल वीडियो देखकर कहा है कि इससे अच्छा तो कपिल शर्मा गा लेते हैं. 

एपी ढिल्लों की सिंगिंग का लोगों ने उड़ाया मजाक

शो में इसके अलावा कपिल शर्मा ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट्स का जिक्र किया, जिनकी टिकट्स की कीमत 6 लाख रुपए होती है. इन कॉन्सर्ट्स में मोबाइल-पर्स चोरी होने जैसी खबरों को लेकर कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्टेज पर एपी अपना टैलेंट दिखा रहे थे और दर्शक नीचे अपना टैलेंट दिखा रहे थे. इस पर पूरा स्टूडियो हंसकर लोटपोट हो जाता है. 

Advertisement

बता दें, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पिछले एपिसोड में मशहूर संगीतकार एआर. रहमान, एक्टर विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें-  इंग्लैंड को छक्कों से रौंदा, रनों से रुलाया और हेजल से ब्याह रचाया! युवराज का 'परफेक्ट इंग्लिश रिवेंज'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet: UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए चेहरों के साथ क्षेत्र और जाति को साधेगी BJP
Topics mentioned in this article