1000 फिल्में करने वाला सुपरस्टार, कॉमेडी में नंबर वन, हीरो पर पड़ता है भारी, 500 करोड़ नेटवर्थ के साथ है सबका फेवरेट

Actor Who worked in 1000 films : भारत का सबसे अमीर कॉमेडियन कोई टीवी स्टार नहीं बल्कि साउथ सिनेमा का वो चेहरा है, जिसने बिना हीरो बने 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम कर इतिहास रचा और आज 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के साथ कॉमेडी का असली किंग बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1000 फिल्मों में काम करने वाला एक्टर
नई दिल्ली:

भारत में जब भी सबसे अमीर कॉमेडियन की बात होती है, तो ज्यादातर लोग बिना सोचे कपिल शर्मा का नाम ले लेते हैं. टीवी पर उनकी पॉपुलैरिटी और बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी देखकर ऐसा मानना बिल्कुल आम बात है. लेकिन असली कहानी थोड़ी अलग है और कहीं ज्यादा दिलचस्प भी है. दरअसल, भारत का सबसे अमीर कॉमेडियन कोई टीवी स्टार नहीं बल्कि साउथ सिनेमा का वो चेहरा है, जिसने सालों तक पर्दे पर बिना हीरो बने लोगों को हंसाया और अपने दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया. ये नाम है ब्रह्मानंदम का, जिनकी पहचान आज सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं रही.

हजार फिल्मों का रिकॉर्ड, गिनीज में नाम

ब्रह्मानंदम सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं बल्कि एक रिकॉर्ड मशीन भी हैं. उन्होंने 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है. यही वजह है कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. इतनी बड़ी संख्या में फिल्मों में लगातार लोगों को हंसाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन ब्रह्मानंदम ने इसे अपनी पहचान बना लिया.

ये भी पढ़ें- बैकग्राउंड डांसर के तौर पर किया डेब्यू, कई दिनों तक रहे भूखे, एक गाने ने बनाया रातोंरात मशहूर, अब बने बॉलीवुड का जाना माना नाम

प्रोफेसर से बने कॉमेडी स्टार

उनकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. आंध्र प्रदेश के एक साधारण परिवार से आने वाले ब्रह्मानंदम शुरुआत में कॉलेज में संस्कृत पढ़ाते थे. लेकिन उनकी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें सिनेमा की दुनिया में ला खड़ा किया. 1980 के दशक में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और धीरे-धीरे इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद कॉमेडियन बन गए.

Advertisement

एक्सप्रेशन्स ही बन गए पहचान

ब्रह्मानंदम की खासियत सिर्फ डायलॉग नहीं बल्कि उनके चेहरे के हाव-भाव हैं. कई बार बिना कुछ बोले ही वो पूरे सीन को मजेदार बना देते हैं. यही वजह है कि हर बड़े साउथ स्टार के साथ उन्होंने काम किया और हर दौर में खुद को प्रासंगिक बनाए रखा. आज भी उनके एक्सप्रेशन्स पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

500 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ

कमाई के मामले में भी ब्रह्मानंदम किसी से पीछे नहीं हैं. उनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाती है. फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी और विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई की है. ये वो मुकाम है जो उन्होंने सिर्फ कॉमेडी के दम पर हासिल किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने फुटबॉल टीम के पुरुष खिलाड़ियों को बताया ड्रामेबाज, बोले- इतनी एक्टिंग करते हैं

बिना हीरो बने बने सुपरस्टार

D ने ये साबित कर दिया कि फिल्मों में लीड रोल ही सब कुछ नहीं होता. अगर टैलेंट दमदार हो, तो कॉमेडी के सहारे भी सुपरस्टार जैसा दर्जा पाया जा सकता है.

Featured Video Of The Day
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होगा, ये पहले से पता था? सवाल पर क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष
Topics mentioned in this article