Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 17: बॉर्डर 2 की दहाड़ केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सुनने को मिल रही है. जहां 17 दिन बाद भी सनी देओल की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी नहीं पड़ी तो वहीं दुनियाभर में नया आंकड़ा फिल्म ने पार कर लिया है. इसकी जानकारी मेकर्स ने फैंस को दी है. टीसीरीज ने एक्स पर बॉर्डर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सनी देओल की फिल्म ने 458.16 करोड़ का कलेक्शन 17 दिनों में हासिल कर लिया है.
बॉर्डर 2 का 17 दिनों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले हफ्ते बॉर्डर 2 ने 224.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि दूसरे हफ्ते फिल्म ने 70.15 करोड़ की कमाई हासिल की. इसके बाद 15वें दिन बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़ और 17वें दिन 6.90 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. इसके बाद भारत में बॉर्डर 2 ने 309.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि टीसीरीज की मानें तो 17 दिनों में भारत में फिल्म की कमाई 335 करोड़ तक पहुंच गई है.
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2
बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ पार की कमाई कर चुकी बॉर्डर 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई हासिल करने वाली वॉर फिल्म बन गई है. वहीं बॉर्डर, वॉर, वॉर 2 जैसी फिल्मों को सनी देओल ने पछाड़ दिया है. फिल्म की बात करें तो सनी देओल के अलावा, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह अहम किरदार में हैं. फिल्म में 1971 की इंडिया पाकिस्तान वॉर के बैकड्रॉप को दिखाया गया है.