Border 2 में तीन सीन में नजर आया ये टीवी एक्टर, अनुपमा में बना था रुपाली गांगुली का लवर

Border 2 में एक पॉपुलर टीवी एक्टर ने भी एक अहम किरदार निभाया है. अगर आप फिल्म देखने के बाद भी इन्हें अनदेखा कर गए तो अब आपको उनका सीन जरूर याद आ जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Border 2 में अनुपमा का एक्टर!
नई दिल्ली:

TV Actor in Border 2: बॉर्डर 2 (Border 2) देखी है? सनी देओल के लीड रोल वाली और अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ये वॉर ड्रामा फिल्म अगर देख ली है तो क्या उसमें आपने एक बेहद पॉपुलर टीवी एक्टर को नोटिस किया ? अब आप सोच रहे होंगे कि चेहरे तो कई दिखे लेकिन ये टीवी एक्टर कौनसा था जिसके बारे में इतना स्पेशल मेंशन किया जा रहा है? अब आपको एक और हिंट देती हूं. ये एक्टर स्टार प्लस के पॉपुलर और रुपाली गांगुली के लीड रोल वाले शो में नजर आ चुका है. अब याद आया ? ये एक्टर अनुपमा को पसंद करता था. क्या अब आप समझ पाए कि हम किसकी बात कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: सनी देओल की आंख में घुस गई थी मक्खी, शॉट ओके करने के लिए डटे रहे धर्मेंद्र के लाडले, नहीं झपकी पलक

Border 2 में अनुपमा एक्टर ?

अगर आपने बॉर्डर 2 पूरे ध्यान से देखी और सनी देओल के अलावा भी दूसरी तरह फोकस किया हो तो आपको ये चेहरा जरूर नजर आया होगा. ये एक्टर हैं वकार शेख. टीवी सो अनुपमा में यशदीप का रोल निभाने वाले वकार बॉर्डर 2 में पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी के रोल में नजर आए थे. फिल्म के आखिर में उनकी एंट्री होती है और वॉर के सीन में सनी देओल एक हमले से उनकी खोपड़ी उड़ा देते हैं. उनका एक छोटा सा किरदार है जो कि उनके फैन्स, चाहने वालों और पहचानने वालों के लिए बहुत ही खास है. इस तरह की चीजें फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट का काम करती हैं.

धुरंधर में भी नजर आए थे टीवी सितारे

धुरंधर में भारत के जासूस के तौर पर पाकिस्तान में रह रहे एक एजेंट का किरदार गौरव गेरा ने निभाया था. गौरव को कौन नहीं जानता. शायद जो ना जानता हो उसने टीवी देखा ही नहीं. वह केवल टीवी ही नहीं अलग अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक्टिव रहे हैं. उनके अलावा भाभी जी घर पर हैं एक्ट्रेस सौम्या टंडन फिल्म में एक अहम रोल में थीं. उजैर बलोच के किरदार में दिखे दानिश पंडोर भी टीवी एक्टर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कौन है वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा? बीवी ने लगाए बेवफाई के आरोप

Featured Video Of The Day
Total Lunar Eclipse 2026: आसमान में दिखेगा खौफनाक लाल चांद, भारत में कब और कैसे देखें?