2026 एंटरटेनमेंट के नाम, ‘ओ रोमियो’ से ‘बॉर्डर 2’ तक इन फिल्मों और सीरीज पर टिकी फैंस की नजरें

साल 2026 एंटरटेनमेंट के लिए बहुत खास होने वाला है. इसमें कई फिल्में और वेब सीरीज हैं जिनके रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉर्डर 2 से मर्दानी 3 तक,इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार
नई दिल्ली:

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का साल 2025 अच्छा गया है और साल 2026 और खास होने वाला है. इस साल कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं जिनका लंबे समय से इंतजार हो रहा था. अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है. ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं और वेब सीरीज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली हैं. जिस फिल्म का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है उसमें पहले नंबर पर शाहिद कपूर की ओ रोमियो है जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. आइए आपको ऐसी ही आने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं जिनका क्रेज बहुत ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: 19 साल बाद फिर साथ लौटे ये 6 एक्टर, लीड हीरो है 70 साल का, कर चुका है 540 से ज्यादा फिल्मों में काम

टॉप 5 में इन्होंने बनाई जगह

जिसका सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है वो शाहिद कपूर की ओ रोमियो है. ये एक अलग लव स्टोरी है जो पहली बार लोगों को देखने को मिलने वाली है. ये 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दूसरे नंबर पर सनी देओल की बॉर्डर 2 है. ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. बॉर्डर के धमाकेदार क्रेज की वजह से बॉर्डर 2 से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं. तीसरे नंबर पर तस्करी- द स्मगलर्स वेब सीरीज है. ये सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ये एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. चौथे नंबर पर तेलुगू फिल्म नारी नारी नादेमा मुरारी है. ये 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. पांचवें नंबर पर बेंज फिल्म है. ये एक तमिल फिल्म है जो 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगी.

10वें नंबर पर रानी की फिल्म

छठे नंबर पर हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस है. ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी है. ये 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सातवें नंबर पर मलयालम फिल्म पेनु केस है. ये 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आठवें नंबर पर वन टू चा चा चा है. इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में आशुतोष राणा और नायरा बनर्जी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी. नौवें नंबर पर अनगनगा ओका राजू फिल्म है. ये 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज है. जिस फिल्म को लेकर अभी सबसे कम बज है वो दसवें नंबर पर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 है. ये फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War के बीच India को बड़ी राहत! Hormuz से निकलकर Mundra Port पहुंच रहा Shivalik जहाज |LPG