20 days ago
नई दिल्ली:

Border 2 Movie Review Rating and Release News Live: सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर पॉजिटिव रिव्यू आने शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर भी सनी देओल और उनकी फिल्म ट्रेंड कर रही है. बॉर्डर 2 की नंबरिंग में सनी देओल का नाम 'धर्मेंद्र जी का बेटा' के तौर पर आया है, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा दी हैे. बॉर्डर 2 का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी हैं. इस बार 'बॉर्डर 2' में तीन सेनाओं (आर्मी, एयर फोर्स और नेवी) के जांबाजों की कहानी दिखाई जा रही है. जबकि फिल्म में सनी देओल आर्मी ऑफिसर, वरुण धवन एक मेजर, दिलजीत दोसांझ एयर फोर्स पायलट और अहान शेट्टी नेवी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं. बॉर्डर 2 में सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह भी है. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म का सोशल मीडिया यूजर्स जहां रिव्यू दे रहे हैं तो वहीं सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से जुड़ी हर अपडेट....

'बॉर्डर 2' लाइव अपडेट्स | Border 2 Review Movie Live Updates

Jan 24, 2026 07:25 (IST)

Border 2 Collection: बार्डर 2 ने भारत और दुनियाभर में की इतनी ओपनिंग

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन सनी देओल की बॉर्डर 2 ने पहले दिन भारत में 30 करोड का कलेक्शन किया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 35 करोड़ पहुंचा है.  

Jan 24, 2026 06:30 (IST)

Border 2 Review LIVE: बॉर्डर 2 की तारीफ करते हुए इमोशनल हुए करण जौहर

बॉर्डर 2 देखने के बाद बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर करण जौहर भी काफी प्रभावित हुए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ करण ने फिल्म की टीम की मेहनत की सराहना की. उन्होंने लिखा, "'बॉर्डर 2' के कई सीन मुझे रुला गए। देशभक्ति दिल से महसूस होती है। यह फिल्म तय तौर पर विजेता है!" 

Jan 23, 2026 18:33 (IST)

Sunny Deol on Border 2: सनी देओल ने कहा, 'लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर ड्यूटी पर हाजिर है'

सनी देओल ने बॉर्डर 2 को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर की है और लिखा है, 'लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर ड्यूटी पर हाजिर है! उम्मीद है आप सभी को #Border2 देखने में उतना ही मजा आ रहा होगा जितना मुझे आया. मुझे आपके विचार जानने में खुशी होगी, फिल्म देखने का अपना अनुभव कमेंट्स में जरूर शेयर करें. जय हिंद!'

Jan 23, 2026 17:16 (IST)

बॉर्डर 2 को लेकर शानदार रिव्यू आ रहे हैं. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है और अब तो वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें लोगों की भीड़ को सिनेमाघरों केो आगे लाइनों में देखा जा सकता है...

Jan 23, 2026 17:09 (IST)

Border 2 Review: फिल्म डायरेक्टर ने किया बॉर्डर 2 का रिव्यू

फिल्म डायरेक्टर कुणाल कपूर ने बॉर्डर 2 की तारीफ करते हुए लिखा है, 'बॉर्डर 2 बहुत पसंद आई, कितनी बढ़िया फिल्म है! सभी कलाकारों का अभिनय शानदार है. सनी देओल ने बहुत ही संयमित और बेहतरीन अभिनय किया है. वरुण धवन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है और उनका अभिनय लाजवाब है. दिलजीत दोसांझ बेहद प्यारे हैं. क्या कमाल के अभिनेता हैं. अहान शेट्टी का करियर लंबा चलेगा. मोना सिंह हमेशा की तरह शानदार हैं। पूरी कास्ट बेहतरीन है। निधि और बिनॉय को बधाई. ब्लॉकबस्टर.'

Jan 23, 2026 15:31 (IST)

Border 2 First Review: जानें कैसी है बॉर्डर 2, NDTV से मिले कितने स्टार

Border 2 First Review: देशभक्ति को सलाम, सनी देओल की दहाड़, वरुण धवन का बेड़ापार- जानें कैसी है बॉर्डर 2...

Advertisement
Jan 23, 2026 12:48 (IST)

Border 2 Review LIVE: वॉर से भरपूर है बॉर्डर 2 का सेकंड हाफ

बॉर्डर 2 के सेकंड हाफ में सिर्फ वॉर ही वॉर को दिखाया गया है. सनी देओल और वरुण धवन का फाइटिंग सीन अच्छा है. जबकि 28 साल पहले की तरह सनी देओल का अवतार दिल जीतने वाला है. 

Jan 23, 2026 12:12 (IST)

Border 2 Review LIVE: दिलजीत दोसांझ ने जीता दिल

बॉर्डर 2 फिल्म में एयर फाइट अच्छी है, जिसमें रोंगटे खड़े कर देने का क्रेडिट डायरेक्टर और दिलजीत दोसांझ को जाता है.  दिलजीत की एक्टिंग दिल को टच करती है. आखिर में सनी देओल के कंधे पर जिम्मेदारी है और वरुण भी साथ निभाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Jan 23, 2026 12:11 (IST)

Border 2 Review LIVE: मेधा राणा ने बॉर्डर 2 में दिखाई अच्छी एक्टिंग

फिल्म में आर्मी जवान के इमोशन को बखूबी दिखाया गया है. फिल्म में मेधा राणा की एक्टिंग अमेजिंग है. उनके हरियाणवी डायलॉग कनेक्ट करते हैं और एक्टिंग कन्वींस करती है. 

Jan 23, 2026 11:28 (IST)

Border 2 Review LIVE: बॉर्डर 2 का पहला हाफ है अच्छा

बॉर्डर 2 का पहला हाफ अच्छा है, जिसमें फैमिली कनेक्शन दिखाया गया है. वहीं दर्शकों को कनेक्ट किया गया है. 

Advertisement
Jan 23, 2026 10:43 (IST)

Border 2 Review LIVE: डायरेक्शन में बॉर्डर 2

1960 से 1970 के दशक को बखूबी पर्दे पर दिखाया गया है, जो एक भी पल के लिए बोर नहीं करती. अनुराग सिंह ने पहले हाफ में डायरेक्शन बखूबी किया है, जो फिल्म को पहले हाफ में बांधे रखता है.

Jan 23, 2026 10:28 (IST)

Border 2 Review LIVE: बॉर्डर 2 में एक्टिंग

दिलजीत दोसांझ की बॉर्डर 2 में एक्टिंग अच्छी है और पंच इम्प्रैस करते हैं. वहीं यह सब में बेस्ट है. वरुण धवन ने भी अच्छा काम किया है. पर्सनल लाइफ और वॉर अकैडमी सीन भी एंटरटेनिंग है.

Advertisement
Jan 23, 2026 10:28 (IST)

Border 2 Review LIVE: बॉर्डर 2 में एक्टिंग

दिलजीत की एक्टिंग अच्छी है और पंच इम्प्रैस करते हैं. 

Jan 23, 2026 09:44 (IST)

Border 2 Review LIVE: बॉर्डर 2 की कहानी

जम्मू में 1971 की वॉर से बॉर्डर 2 की शुरुआत होती है, जिसमें सनी देओल का नाम फिल्म में धर्मेंद्र जी का बेटा सनी देओल लिखा गया है. वहीं फिल्म में सनी देओल पाकिस्तानी घुसपैठियों से फाइट करते हुए नजर आते हैं.

Jan 23, 2026 06:43 (IST)

Border 2 Box Office: पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करेगी बॉर्डर 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जीवी दत्ता की वॉर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ का आंकड़ा बुधवार को पार किया था. वहीं अब फिल्म ने रिलीज से पहले 12.45 करोड़ की कमाई कर ली है. जबकि उम्मीद लगाई जा पही है कि फिल्म पहले दिन 20 करोड़ पार की ओपनिंग कर सकती है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail|Bharat Ki Baat Batata Hoon| Kanpur Lamborghini Crash: Shivam Mishra को बचाने की कोशिशें?