Border 2 Hit or Flop: 422 करोड़ कमा कर भी ब्लॉकबस्टर बनने से चूकी बॉर्डर 2, सनी देओल की फिल्म हिट या फ्लॉप?

Border 2 Hit or Flop: बॉर्डर 2 ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर लगभग खत्म कर लिया है और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 422 करोड़ रुपये पर जाकर थम गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Border 2 Hit or Flop: 422 करोड़ पर रुकी बॉर्डर 2 की रफ्तार

बॉर्डर 2 ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर लगभग खत्म कर लिया है और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 422 करोड़ रुपये पर जाकर थम गया है. सनी देओल की इस मल्टीस्टारर फिल्म से काफी बड़ी उम्मीदें थीं, खासकर गदर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद. फिल्म ने भारत में लगभग 366 करोड़ रुपये (306 करोड़ नेट) और ओवरसीज में 56 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि ओपनिंग अच्छी रही, लेकिन बाद में कलेक्शन में गिरावट ने इसके ‘ब्लॉकबस्टर' बनने के सपने को अधूरा छोड़ दिया.

शानदार शुरुआत के बाद क्यों थमी रफ्तार?

फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. वीकेंड और रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे उम्मीद जगी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई और हर हफ्ते करीब 70% की गिरावट दर्ज की गई. वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म लंबी रेस में टिक नहीं पाई. साथ ही, धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के बाद थिएटर रन और भी कमजोर हो गया.

यह भी पढ़ें: 22 साल की लड़की मरकर भी रही 900 दिनों तक जिंदा, किडनैपर्स ने किया था ऐसा हश्र, कई दिनों तक दिलोदिमाग पर छाई रहेगी ये कहानी

हिट तो बनी, लेकिन ‘गदर 2' का दबाव पड़ा भारी

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के हिसाब से बॉर्डर 2 को हिट माना जा रहा है और फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये का मुनाफा भी कमाया है. हालांकि कुछ सर्किट जैसे राजस्थान और ईस्ट पंजाब में फिल्म ने ब्लॉकबस्टर जैसा प्रदर्शन किया, लेकिन कुल मिलाकर हाई बजट के कारण इसे सुपरहिट का दर्जा नहीं मिल पाया. दरअसल, सनी देओल के करियर में गदर 2 की बड़ी सफलता ने उम्मीदों का स्तर बहुत ऊपर पहुंचा दिया था.

Advertisement

अगर ‘गदर 2' जैसी मिसाल पहले न होती, तो ‘बॉर्डर 2' के ये आंकड़े बेहद शानदार माने जाते. बावजूद इसके, यह फिल्म सनी देओल के लिए लगातार दूसरी बड़ी सफलता साबित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी मजबूत वापसी को और पुख्ता करती है.

Featured Video Of The Day
TCS Illegal Conversion Case: आखिर कैसे हुआ नासिक TCS केस का पर्दाफाश? पूरी कहानी Exclusive