Border 2 Box Office Collection Day 35: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर 23 जनवरी को रिलीज हुई थी, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार में नजर आए थे. वह बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भारत में और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि ओवरसीज फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. इसी के साथ गदर 2 के बाद सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बॉर्डर 2 बन गई है.
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 35
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 35वें दिन बॉर्डर 2 ने 20 लाख का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद भारत में फिल्म का आंकड़ा 326.9 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 389.7 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 446.95 करोड़ हो गया है और इसमें ओवरसीज कलेक्शन 57.25 करोड़ हुआ है.
ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 31: बॉक्स ऑफिस पर नहीं मानीं बॉर्डर 2 ने हार, 31वें दिन भी कर ली इतनी कमाई
बॉर्डर 2 की 5 हफ्तों में कमाई
23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते 224.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था, जिसके बाद दूसरे हफ्ते कमाई 70.15 करोड़ जा पहुंचा. वहीं तीसरे हफ्ते फिल्म ने 23.35 करोड़ का कलेक्शन बॉर्डर 2 ने हासिल किया. जबकि चौथे हफ्ते 6.6 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. इसके बाद 5वें हफ्ते 2.55 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है.
सनी देओल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 57.25 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन हासिल कर लिया है, जिसके बाद यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं पहले नंबर पर 65.1 करोड़ के साथ गदर 2 बनी हुई है.