Border 2 Box Office Collection Day 19: 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी बॉर्डर 2, 19वें दिन कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 19: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है. यह वॉर ड्रामा फिल्म रिलीज के 19वें दिन भी अपनी कमाई में बदलाव लाकर सबको हैरान कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Border 2 Box Office Collection Day 19: 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी बॉर्डर 2

Border 2 Box Office Collection Day 19: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है. यह वॉर ड्रामा फिल्म रिलीज के 19वें दिन भी अपनी कमाई में बदलाव लाकर सबको हैरान कर रही है. फिल्म ने शुरुआत में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. पहले हफ्ते में ही करीब 244.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. लेकिन जैसे-जैसे हफ्ते बीतते गए, कमाई में गिरावट आई. फिर भी, यह फिल्म अपने बजट को कवर करने में पूरी तरह कामयाब रही है और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh: कहीं धुरंधर ने तो नहीं बढ़ा दी रणवीर सिंह की मुश्किलें? ये हो सकती है रणवीर सिंह को धमकी वजह

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस पैट्रियटिक फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और अन्य कलाकार हैं. पहले हफ्ते में ही इसने जबरदस्त कमाई की और 244.97 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि दूसरी हफ्ते बॉर्डर 2 ने 78.92 करोड़ रुपये की कमाई की. अब सैकनिल्क के अनुसार, 19वें दिन (तीसरा मंगलवार) भी अच्छी कमाई की है. शुरुआती अनुमान में बॉर्डर 2 ने तीसरे मंगलवार को शाम तक 2.22 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. हालांकि यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं.  इससे कुल भारत नेट कलेक्शन अब 341.47 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 426 करोड़ के पार हो गया है.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

ट्रेड एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फिल्म ने अपना बजट (करीब 175 करोड़) आसानी से रिकवर कर लिया है और प्रॉफिट में है. यह 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. सनी देओल की यह दूसरी फिल्म है जो 300 करोड़ क्लब में पहुंची (गदर 2 के बाद), और वरुण धवन के लिए यह उनकी सबसे बड़ी हिट है. हालांकि दूसरे और तीसरे हफ्ते में वीकडे पर कमाई में बड़ी गिरावट आई है. पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में करीब 69% की कमी दर्ज हुई. फिर भी नॉर्थ इंडिया और मास ऑडियंस में इसका जोरदार सपोर्ट है. फिल्म अभी भी हजारों शोज में चल रही है, लेकिन ऑक्यूपेंसी कम है.
 

Featured Video Of The Day
Delhi Crime News: कार में 3 लाशें और तांत्रिक! Peeragarhi Case में सामने आया हैरान करने वाला मोड़