Border 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म का नहीं कम हो रहा दबदबा, 15वें दिन छापे इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 15: सीन देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं. फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार ओपनिंग की थी. 'बॉर्डर 2' ने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई भी की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Border 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म नहीं कम हो रहा दबदबा

Border 2 Box Office Collection Day 15: सीन देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं. फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार ओपनिंग की थी. 'बॉर्डर 2' ने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई भी की. फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं और इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, आहान शेट्टी, सोनम बजवा और मेधा राणा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' की अगली कड़ी है, जो देशभक्ति और युद्ध की कहानी पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायण को मिल गया रावण का भाई विभीषण, दे चुका है 1000 करोड़ की फिल्म, ली शाहरुख खान से टक्कर

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

अब सनी देओल की यह फिल्म तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है और बीते दो हफ्ते से 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने 15 दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 323.89 करोड़ रुपये पार कर लिया है. 'बॉर्डर 2' इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 352.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 403 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. 'बॉर्डर 2' ने शुरुआत में जबरदस्त कमाई की. पहले दिन नेट 30 करोड़, पहले वीकेंड में 121 करोड़ के करीब और पहले हफ्ते में कुल 244.97 करोड़ नेट कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में गिरावट आई और यह 78.92 करोड़ नेट पर रहा, लेकिन फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी.

बॉर्डर 2 का 15वें दिन का कलेक्शन

15वें दिन (शुक्रवार) की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने नेट 1.95 करोड़ कमाए. शोज की संख्या घटकर 2,872 रह गई और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 5.3% रही. हालांकि, कुल मिलाकर यह 330 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है और तीसरे हफ्ते में भी चल रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे सुपरहिट की राह पर बता रहे हैं, क्योंकि यह मास ऑडियंस और नॉर्थ इंडिया में मजबूत है.अगर यह रफ्तार बनी रही तो 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. दर्शक देशभक्ति की इस कहानी को पसंद कर रहे हैं और थिएटर्स में अच्छी भीड़ दिख रही है.

Featured Video Of The Day
Jalandhar में AAP नेता Lucky Oberoi की हत्या का CCTV आया सामने | Punjab | Top News | NDTV