21 days ago

Border 2 Box Office Collection Day 1 LIVE Updates: बॉक्स ऑफिस पर 23 जनवरी को सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हो गई है. फिल्म में सनी पाजी के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन को काफी पसंद किया गया है और सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स फिल्म की तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन अब बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई का आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक बॉर्डर 2 ने छावा और धुरंधर को पछाड़ दिया है. जबकि गदर 2 का ओपनिंग कलेक्शन हासिल करने में सनी देओल की फिल्म थोड़ा पीछे रह गई है. यही नहीं, फैन्स के बीच सनी देओल की वॉर मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर लोग ट्रैक्टरों पर सवार होकर फिल्म देखने आ रहे हैं. यही नहीं, लोगों में कमाल का जोश दिख रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का शनिवार का कलेक्शन भी कई रिकॉर्ड बनाने वाला है. आइए जानते हैं कि बॉर्डर 2 रिव्यू और बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर 24 जनवरी को क्या हो रहा है, आइए पढ़ते हैं सारे लेटेस्ट अपडेट्स.

बॉर्डर 2 रिव्यू बॉक्स ऑफिस  | Border 2 Box Office Collection Live Updates

Jan 24, 2026 11:35 (IST)

Border 2 Box Office Opening: मेकर्स ने बताया बॉर्डर 2 ने पहले दिन कमाए कितने करोड़

बॉर्डर 2 ने पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग की है यह आंकड़ा फिल्म के मेकर्स ने शेयर किया है. टीसीरीज के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया है कि पहले दिन बॉर्डर 2 ने 32.10 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में हासिल किया है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, थियेटर से दिल तक. हर तरफ हिंदुस्तान का जज्बा बोल रहा है.

Jan 24, 2026 09:02 (IST)

Border 2 Beats Dhurandar & Chaava: धुरंधर और छावा को बॉर्डर 2 की ओपनिंग ने छोड़ा पीछे

2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनने के बाद बॉर्डर 2 ने छावा, जिसने 33 करोड़ की ओपनिंग की थी और धुरंधर, जिसने 28 करोड़ की ओपनिंग की थी. दोनों ही बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. 

Jan 24, 2026 08:31 (IST)

Border 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सनी देओल की बॉर्डर 2 ने पहले दिन भारत में 30 करोड का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 35 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की है. 

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Noida में Car से लड़का-लड़की का शव मिलने से सनसनी!| | Breaking | UP | Valentines Day