OTT पर धुरंधर से आगे निकली बॉर्डर 2, नेटफ्लिक्स पर देशभक्ति की फिल्मों के जोरदार टक्कर

'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. 'धुरंधर' ने पिछले साल कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ डाला था. अब यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों के दिलों को जीत रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओटीटी पर धुरंधर से आगे निकली बॉर्डर 2

'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. 'धुरंधर' ने पिछले साल कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ डाला था. अब यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों के दिलों को जीत रही है. लेकिन रणवीर सिंह की इस फिल्म को सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने पीछे छोड़ दिया है. दरअसल नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सनी देओल की नई फिल्म 'बॉर्डर 2' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया है और पहले नंबर पर पहुंच गई है. इससे पहले कई दिनों तक राज करने वाली रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है. 

ये भी पढ़ें: सिर्फ चार दिन में धुरंधर 2 से भी ज्यादा प्रॉफिट कमा ले गई 20 करोड़ की ये फिल्म, कर चुकी है चार गुना से ज्यादा कमाई

बॉर्डर 2 ने मारी बाजी

'बॉर्डर 2' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है. इस वॉर ड्रामा में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म देशभक्ति और युद्ध की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ओटीटी पर रिलीज होते ही इसने पुरानी लीड फिल्म को पीछे छोड़ दिया. दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' है. यह फिल्म थिएटर में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है और अब नेटफ्लिक्स पर भी दर्शक इसे खूब देख रहे हैं. एक्शन और थ्रिल से भरी यह कहानी अभी भी लोगों को आकर्षित कर रही है.

ये फिल्में और वेब सीरीज भी छाईं

तीसरे स्थान पर 'मेड इन कोरिया' है, जिसमें प्रियंका अरुल मोहन मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म सबकी फेवरेट बन गई है. चौथे नंबर पर हॉलीवुड की 'पीकी ब्लाइंडर्स: द इमोर्टल मैन' है, जिसमें किलियन मर्फी नजर आ रहे हैं. यह वेब सीरीज भी काफी पसंद की जा रही है. पांचवें स्थान पर 'विद लव' है. इसमें अभिशन जीविंथ और अनास्वरा राजन लीड रोल में हैं. कुछ हफ्तों से यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. छठे नंबर पर हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर 'वॉर मशीन' है, जिसमें एलन रिचसन, स्टीफन जेम्स, डेनिस क्वैड और जय कोर्टनी हैं. यह साइंस फिक्शन पर आधारित है.

लिस्ट में अक्षय कुमार की भी फिल्म

सातवें नंबर पर तेलुगू फिल्म 'फंकी' है, जिसमें नरेश, वीटीवी गणेश और ईश्वरी राव मुख्य भूमिका में हैं. आठवें स्थान पर 'अनोरा', नौवें पर 'राजी' और दसवें नंबर पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' है. यह कॉमेडी फिल्म भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट से साफ है कि दर्शक एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी वाली फिल्मों का मजा ले रहे हैं. 'बॉर्डर 2' का टॉप पर आना दर्शकों की देशभक्ति और अच्छी कहानी की तलब को दिखाता है. 

Featured Video Of The Day
Trump के ऐलान के बाद भी इजरायल ईरान पर कर रहा हमले, Tehran में भीषण बमबारी | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article