Boong Box Office Collection: पहले भारत को दिलाया बाफ्टा अवॉर्ड, अब बॉक्स ऑफिस पर कर दी नोटों की बरसात

Boong Box Office Collection: BAFTA जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म 'बूंग' ने इतिहास रच दिया है. जानें इसने री-रिलीज पर कितने करोड़ रुपये कमाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Boong Box Office Collection: बूंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नई दिल्ली:

Boong Film Box Office Collection: मणिपुरी सिनेमा का गौरव बढ़ाते हुए, 'बूंग' ने बाफ्टा 2026 में बेस्ट चिल्ड्रेन्स ऐंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया था. ये पहली भारतीय फिल्म है जिसने बाफ्टा अवॉर्ड जीता. और अब, 6 मार्च 2026 को री-रिलीज होने के बाद, इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया, मणिपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है. ये फिल्म न सिर्फ ग्लोबल स्टेज पर चमकी, बल्कि घरेलू दर्शकों तक दोबारा पहुंचकर रिकॉर्ड बना रही है. डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी की ये डेब्यू फिल्म जूटोपिया 2 और लिलो ऐंड स्टिच जैसी हॉलीवुड हिट्स को हराकर बाफ्टा जीता है. 

यह भी पढ़ें: 11 कैटेगरी में टकराएंगी Sinners vs One Battle After Another, कौन बनेगा ऑस्कर का चैंपियन

बूंग फिल्म की उपलब्धियां: बाफ्टा से बॉक्स ऑफिस तक का सफर

बूंग ने ना सिर्फ मणिपुरी सिनेमा को दुनिया के नक्शे पर लाया, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की विविधता को भी उजागर किया. री-रिलीज से ज्यादा लोग इसकी भावुक कहानी तक पहुंचे, और बॉक्स ऑफिस पर ये मील का पत्थर हासिल किया. यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने BAFTA अवॉर्ड जीता है. यह एक ऐसी ऐतिहासिक जीत है जिसने मणिपुरी सिनेमा को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है. 

बूंग की कहानी: एक लड़के की खोज का भावुक सफर

'बूंग' मणिपुर की एक ऐसी कहानी है जो गुगुन किपगेन द्वारा निभाए गए एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ना चाहता है. बूंग की परवरिश उसकी सिंगल मदर मंदाकिनी (बाला हिजाम निंगथौजाम) ने की है. वह अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ मिलकर अपने लापता पिता को खोजने के एक भावुक सफर पर निकलता है. यह फिल्म उम्मीद, मुश्किलों से लड़ने की ताकत और माँ-बेटे के गहरे रिश्ते जैसे बेहद जरूरी मुद्दों को छूती है.

बूंग फेस्टिवल और ग्लोबल पहचान

​लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर सबसे पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था. इसके बाद इस फिल्म ने कई बड़े फिल्म फेस्टिवल्स का सफर तय किया, जिनमें वारसॉ, साओ पाउलो, एडिलेड और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल जैसे नाम शामिल हैं. हर जगह इस फिल्म ने अपनी सादगी और दिल छू लेने वाली कहानी की वजह से खूब नाम कमाया.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के एडवांस फाइटर जेट्स को इस खास तकनीक से ढेर कर रहा ईरान? Iran Attack On US
Topics mentioned in this article