अक्सर लोग कहते हैं कि बॉलीवुड की शादियां और जोड़ियां कांच की तरह नाजुक होती हैं, जहां तोल-मोल और समझौते ज्यादा होते हैं. लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया में एक कपल ऐसा भी है जिसने साबित कर दिया कि अगर शिद्दत हो, तो प्यार हर इम्तिहान पास कर लेता है. अजय देवगन और काजोल ने अपने प्यार की गहराई को नापने के लिए प्यार तो होना ही था के सेट पर अजय देवगन के सामने एक अनोखी शर्त रखीं थी, जिसे देख अजय घबराएं नहीं समझादारी दिखाई और शर्त पूरी कर अपनी दुल्हनिया अपने साथ ले आए.
'प्यार तो होना ही था' के सेट पर रखी थी काजोल ने अनोखी शर्त
काजोल और अजय ने न सिर्फ एक-दूसरे का हाथ थामा, बल्कि यह भी तय किया कि उनका प्यार कभी उनके शानदार करियर की राह में रोड़ा नहीं बनेगा. एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि 1998 में आई सुपरहिट प्यार तो होना ही था' की अजय और वो दोनों एक साथ शूटिंग कर रहे थे तब अजय ने काजोल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. उस समय काजोल ने अजय के सामने एक अनोखी शर्त रख दी थी.
प्यार भी, करियर भी-कोई समझौता नहीं
काजोल और अजय ने न सिर्फ एक-दूसरे का हाथ थामा, बल्कि यह भी तय किया कि उनका प्यार कभी उनके शानदार करियर की राह में रोड़ा नहीं बनेगा. दोनों ने अपने काम और पर्सनल लाइफ को बड़ी संजीदगी के साथ बैलेंस किया.
26 साल से कायम है मिसाल
काजोल जितनी चुलबुली और बेबाक थीं, अजय उतने ही शांत और संजीदा। काजोल की शर्तों और उनकी आज़ादी का अजय ने हमेशा सम्मान किया, और शायद यही इस 'अपोजिट अट्रैक्शन' वाले रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनी.
यह भी पढ़ें: 'प्यार तो होना ही था' फिल्म को हुए 22 साल पूरे, तो अजय देवगन काजोल को टैग कर बोले- असल जिंदगी के भी...