बॉलीवुड के लिए मनहूस साबित हुआ ये टाइटल, वो 'एक' शब्द जिस पर बनी 10 फिल्में, तीन हुईं हिट सात का निकला जनाजा

बॉलीवुड में ‘बागी’ नाम से अब तक 10 फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से सिर्फ 3 ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, हालांकि इसी टाइटल ने सलमान खान और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के करियर को नई उड़ान भी दी, जिससे ‘बागी’ बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प फिल्मी नामों में शामिल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉलीवुड के लिए मनहूस साबित हुआ ये टाइटल, पता है नाम
Social Media

बॉलीवुड में फिल्मों के नाम को लेकर भी खूब खेल होता है. कोई नाम हिट हो जाए तो उसे बार-बार इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है. मेकर्स को लगता है कि शायद वही नाम एक बार फिर टिकट खिड़की पर जादू दिखा दे. लेकिन 'बागी' का मामला थोड़ा अलग है. इस नाम से अब तक 10 फिल्में बन चुकी हैं. हैरानी की बात ये है कि इनमें से 7 फिल्में दर्शकों को पसंद नहीं आईं और बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गईं. फिर भी इसी नाम ने दो ऐसे सितारों को बड़ा फायदा पहुंचाया, जो आगे चलकर इंडस्ट्री के बड़े नाम बन गए.

'बागी' नाम पहली बार साल 1939 में बड़े पर्दे पर आया था. उस दौर में इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये लोगों तक वैसा असर नहीं छोड़ पाई जैसा सोचा गया था. इसके बाद 1953 और 1964 में भी इसी नाम से फिल्में आईं, मगर नतीजा लगभग वही रहा. फिल्में आईं और बिना ज्यादा चर्चा के चली गईं.

सलमान खान के लिए लकी साबित हुई 'बागी'

साल 1990 में 'बागी: ए रेबेल फॉर लव' रिलीज हुई और यहीं से इस नाम की कहानी बदल गई. फिल्म में सलमान खान और नगमा की जोड़ी नजर आई. प्यार, ड्रामा और एक्शन से भरी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म के गाने भी हर तरफ सुनाई देते थे. इस फिल्म के बाद सलमान की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और वो तेजी से आगे बढ़ने लगे.

फिर नाम ने दिया धोखा

सलमान की फिल्म की कामयाबी के बाद लगा कि 'बागी' नाम अब हिट की गारंटी बन जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. साल 2000 में संजय दत्त की 'बागी' आई और बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई. इसके बाद 2005 में भी इसी नाम की एक फिल्म आई, जिसे बहुत कम लोग याद करते हैं. एक बार फिर ये नाम मुश्किल में नजर आने लगा.

टाइगर श्रॉफ ने पलट दी पूरी कहानी

साल 2016 में साजिद नाडियाडवाला ने 'बागी' को नए अंदाज में पेश किया. टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली इस फिल्म ने युवाओं का ध्यान खींच लिया. दमदार एक्शन, शानदार स्टंट और रोमांस का तड़का लोगों को पसंद आया. इसके बाद 'बागी 2' भी बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म ने टाइगर को एक अलग पहचान दिलाई और उनका नाम एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हो गया.

Advertisement

10 फिल्मों में सिर्फ 3 बड़ी हिट

अगर पूरे रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 'बागी' नाम से बनी 10 फिल्मों में सिर्फ 3 ही अच्छी कमाई कर सकीं. बाकी 7 फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं. फिर भी ये टाइटल बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प नामों में गिना जाता है, क्योंकि जहां इसने कई फिल्मों को डुबोया, वहीं सलमान खान और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों की किस्मत भी चमका दी.

यह भी पढ़ें: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को पछाड़ रातोंरात नंबर 1 बनी 8 एपिसोड की ये सीरीज, सस्पेंस ऐसा कई दिनों तक दिलोदिमाग पर छाई रहेगी कहानी

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
मंगेतर का मर्डर, 2004 कॉल का राज! कैसे बेनकाब हुई सिया?
Topics mentioned in this article
Baaghi
Bollywood
Entertainment