Bollywood News: बॉलीवुड के 'जीजू' नीक जोनस ने अपनी शादी के 8 साल बाद एक बेहद मजेदार राज खोला है. उन्होंने जोनास ब्रदर्स की नई पॉडकास्ट सीरीज 'हे जोनास!' के एक एपिसोड में बताया कि प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज का फायदा मिला है. नीक जोनस की इस बात को सुन के शॉक्ड तो लगेगा लेकिन आप ये कहने से बिल्कुल हिचकिचाएंगे नहीं कि बॉलीवुड के 'जीजू' भी बहुत बड़े चुगलीबाज निकले.
दरअसल, हे जोनास पॉडकास्ट में उन्होंने मजाक करते हुए बताया कि प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद उन्हें जो चीज सबसे ज्यादा पसंद है, वह है बॉलीवुड गॉसिप से अपडेट रहना. उनकी शादी को लगभग आठ साल हो गए हैं, लेकिन एक इन दिनों में एक भी ऐसा टाइम नहीं होता जब वह पीसी से बॉलीवुड की ताजा खबरों और गॉसिप के बारे में पता पूछना नहीं भूलते है.
हर बॉलीवुड गॉसिप पर नजर रखते है निक जोनस
वही इसी बात पर प्रियंका ने अपने पति की टांग खींचते हुए कहा कि निक को अक्सर बॉलीवुड में ब्रेकअप के बारे में उनसे पहले ही पता चल जाता है. प्रियंका ने बताया कि "मुझे पता नहीं चलता कि किसका किसके साथ ब्रेकअप हो गया है और तुम ही मुझे बताते हो. अक्सर ऐसा तब होता है जब मैं किसी को टेक्स्ट कर रही होती हूं और कहती हूं, 'अरे, उसे मेरा प्यार देना.' और वह कहते हैं, 'नहीं, उनका ब्रेकअप हो गया है. ' और मैं कहती हूं, 'ओह, तो तुम गॉसिप पर नजर रखते हो.'"
उन्होंने आगे कहा, "कुछ ऐसे अकाउंट्स हैं जिन्हें मैं 'घोस्ट फॉलो' करता हूं, जानते हो? वहां कुछ अच्छी गॉसिप मिलती है. ऐसी कई कहानियां होती हैं जिन्हें फॉलो करना पड़ता है."
पहली मुलाकात 2017 में ऑस्कर की आफ्टर-पार्टी में हुई थी
निक और प्रियंका की बात करें तो, दोनों की पहली मुलाकात 2017 में ऑस्कर की आफ्टर-पार्टी में हुई थी. 2018 में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. उसी साल उनकी सगाई हुई और दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में उन्होंने शादी की, जिसमें ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों का से शादी की. 2022 में, सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का जन्म हुआ.
यह भी पढ़ें: बेड पर लेटी थीं प्रियंका चोपड़ा और पिज्जा खा रहे थे निक जोनस, कपल की अलग लेवल की केमिस्ट्री पर फिदा फैन्स