काली छतरी से लेकर पीली साड़ी तक: बॉलीवुड ने कैसे बदला हमारे 'बारिश के रोमांस' का तरीका? देखें 5 यादगार लम्हें

मानसून की बारिश में चाय और पकौड़े के साथ लोग बॉलीवुड फिल्मों में बारिश में फिल्माए गए गानों को चाव से सुनना पसंद करते हैं. बारिश में फिल्माएं गए ऐसे पांच गानों जो लोगों में रोमांस और रोमांच भरते हैं हम यहां साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बॉलीवुड फिल्मों में बारिश पर फिल्माए गए रेन रोमांस
Screengrab

Bollywood And Barish: बारिश के मौसम में आसमान से गिरने वाली बूंदें अक्सर बॉलीवुड की धुनों में बदलती हुई प्रतीत होती है. मानसून की पहली बारिश जब दस्तक देती हैं और उसके साथ चलने वाली हवा के झोंके जब बदन को सहलाते हैं तो तन और मन दोनों रोमांचित हो उठते हैं. शायद यही कारण है कि बॉलीवुड में शूट होने वाले ज्यादातर रोमांटिक गानों के प्लॉट बारिश में फिल्माए जाते हैं, जो रोमांच और रोमांस से सराबोर होते हैं.

ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने से बॉलीवुड फिल्मों में फिल्माए जाने वाले रोमांटिक गानों का सबसे बड़ा प्लॉट आज भी बारिश बना हुआ है. यह औसत रोमांटिक में और बढ़ जाता है. बारिश में अब तक शूट हो चुके सैंकड़ों गाने इसकी तस्दीक करते हैं. अब अगर मानसून की बारिश को रोमांस का उत्सव कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए.

काली छतरी के नीचे राज कपूर-नरगिस को प्यार का इकरार हुआ

बारिश के मौसम में राज कपूर और नरगिस की काली छतरी के नीचे 'प्यार हुआ इकरार हुआ' से लेकर रवीना टंडन की पीली साड़ी में 'टिप टिप बरसा पानी' गाना आज भी रोमांचित करता है. बारिश हर दौर में दो दिलों के बीच प्यार का अभिव्यक्ति का माध्यम बन चुका है आसमान में काले बादल छाते हैं, तो सदाबहार बारिश वाले गाने दिलों में रोमांस और रोमांच से भर जाती हैं. यह बताता है कि बॉलीवुड और बारिश में कोई गहरा नाता है.

रोमांस किंग की फिल्मों में अभिव्यक्ति का माध्यम बन गया बारिश 

नव युवाओं के जमाने में आशिकी-2 का 'तुम ही हो' या बागी का 'छम-छम' गाने बारिश के दिनों में खूब पंसद किए जाते हैं. 80-90 दशक का 'रिमझिम गिरे सावन' अथवा  'आज रपट जाएं तो' गाना रोमांस और रोमांच कॉम्बिनेशन कह सकते हैं. रोमांस के किंग शाहरुख खान की फिल्मों में बारिश को रोमांस की अभिव्यक्ति के माध्यम बन गया है. इनमें 'दिल तो पागल है' का 'कोई लड़की है' और 'कुछ-कुछ होता है' टाइटल सांग प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें-VIDEO: नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से राघव जुयाल फिर करेंगे धमाल, ट्रेलर लांच

बॉलीवुड और बारिश के इर्द-गिर्द बुने गए 5 रोमांटिक गाने-

फिल्म 'श्री 420' का 'प्यार हुआ इकरार हुआ'

साल 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'श्री 420' का 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाना शो मैन राज कपूर और नरगिस दत्त के ऊपर फिल्माया है. यह गाना आज भी खासकर मानसून की बारिश में सबसे अधिक सुना और देखा जाता है.

Advertisement

फिल्म 'श्री 420' के 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने का एक दृश्य
Photo Credit: Screengrab

फिल्म 'नमक हलाल' का 'आज रपट जइयो'

साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'नमक हलाल' का बारिश स्पेशल गाना 'आज रपट जइयो' अमिताभ बच्चन और स्मित पाटिल पर फिल्माया गया है. इस गाने में अमिताभ और स्मिता के बीच के टयूनिंग बहुत पसंद की जाती है.  

फिल्म 'नमक हलाल' के गाने 'आज रपट जइयो' का एक दृश्य
Photo Credit: Screengrab

फिल्म 'दिल तो पागल है' का 'कोई लड़का है'

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'कोई लड़का है' अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के ऊपर बारिश में  फिल्माया गया है. यह गाना रोमांस से भरपूर है और 90 के दशक के सबसे चर्चित गानों में से एक है. 

Advertisement

फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'कोई लड़का है' का एक दृश्य
Photo Credit: Screengrab

फिल्म 'मोहरा' का 'टिप-टिप बरसा पानी'

साल 1994 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म मोहरा का 'टिप-टिप बरसा पानी' सबसे चर्चित बारिश गानों में से एक है. अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन पर फिल्माया गया यह गाना काफी बेहतरीन बन पड़ा है, जिसे युवा आज भी पंसद करते हैं.

फिल्म 'मोहरा' के गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' का एक दृश्य
Photo Credit: Screengrab

फिल्म 'बागी' का 'छम-छप' गाना

साल 2026 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'बागी' का बारिश में फिल्माया गाना 'छम-छम' अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और टाइगर श्राफ पर फिल्माया गया है. बारिश के बीच में शूट किए गए इस गाने को युवा आज भी खूब चाव से देखते और सुनते हैं. 

फिल्म 'बागी' के गाने 'छम-छम' का एक दृश्य
Photo Credit: Screengrab

ये भी पढ़ें-Kissa: एक एक्टर के कलम से निकला था फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का आइकॉनिक सॉन्ग 'पर्दा है पर्दा'!

Featured Video Of The Day
युद्ध के बीच खामनेई को अंतिम विदाई! ईरान में बदले की आग, अमेरिका पर बड़े हमले की तैयारी?
Topics mentioned in this article
Bollywood Romance
Rain Songs Bollywood
Monsoon Romance
Bollywood Classics