बॉलीवुड के इन 26 हीरो-हीरोइन ने आज तक नहीं किया एक-दूसरे के साथ काम, एक कपल तो है रियल में पति-पत्नी

आपने फिल्मों में हिट जोड़ियों के बारे में तो खूब सुना होगा आज हम आपको दिखाते हैं वो स्टार्स जिन्होंने पर्दे पर कभी साथ में काम नहीं किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉलीवुड के इन 26 हीरो-हीरोइन ने आज तक नहीं किया एक-दूसरे के साथ काम

फिल्मी गलियारों में जितनी चर्चा किसी फिल्म या उसकी कहानी की होती है उतनी ही चर्चा होती है उसमें नजर आ रहे स्टार्स की जोड़ियों की. जैसे शाहरुख और दीपिका, करिश्मा कपूर और गोविंदा, गोविंदा और रवीना टंडन, अमिताभ बच्चन और रेखा, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ...अगर गिनी जाएं तो ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने से लेकर अब तक, ऐसी तमाम जोड़ियां हैं जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है. लेकिन अगर हम आपको ऐसे स्टार्स की लिस्ट दिखाएं जो इंडस्ट्री में तो हिट हैं, पर उन्होंने साथ में कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया, तो आप चौंक जाएंगे. इनमे एक जोड़ी तो ऐसी है जो असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं, दोनों फेमस स्टार भी हैं पर किसी फिल्म में साथ में कभी नजर नहीं आए हैं. चलिए हम दिखाते हैं आपको वो लिस्ट.

ये भी पढ़ें: सुपरस्टार तलपति विजय की पत्नी ने डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप का आरोप

Bollywood celebs that have never worked together
by u/Naive_Cause8984 in r/BollyBlindsNGossip

आमिर खान-प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने साथ में कभी काम नहीं किया है.

रणवीर सिंह-कटरीना कैफ: रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ, दोनों ही बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं लेकिन दोनों ने साथ में कभी स्क्रीन शेयर नहीं की है.

श्रद्धा कपूर-रणवीर सिंह: फैंस के बीच श्रद्धा कपूर की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है खासतौर पर इनकी सादगी लोगों को खूब भाती है,वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह एक बेहतरीन एक्टर हैं. दोनों ही स्टार्स का तगड़ा फैन बेस है, लेकिन दोनों ने ही साथ में कभी काम नहीं किया है.

दीपिका पादुकोण-आमिर खान: आमिर खान और दीपिका को स्क्रीन पर साथ देखने का फैंस का ख्वाब अभी तक तो ख्वाब ही है. दोनों साथ में कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं.

विक्की कौशल-कटरीना कैफ: रियल लाइफ का ये लविंग कपल, रील लाइफ में कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आया है. फैंस विक्की और कटरीना को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन फिलहाल दोनों के हाथ ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं लगा है.

Advertisement

शाहरुख खान-बिपाशा बसु: एक तरफ रोमांस के किंग शाहरुख खान, दूसरी तरफ ग्लैमर क्वीन बिपाशा बसु.दोनों ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है.फिर भी ये जोड़ी कभी बड़े पर्दे पर साथ नहीं दिखी. आज भी फैंस सोचते हैं कि अगर ये साथ आते तो कमाल हो जाता.

गोविंदा- काजोल: गोविंदा और काजोल 90 के दशक के बड़े स्टार्स रहे हैं लेकिन हैरानी की बात है कि दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया.दोनों ने कई हिट फिल्में दीं, मगर स्क्रीन शेयर नहीं की. फैंस आज भी इन्हें साथ देखने का इंतजार करते हैं.

Advertisement

इनके अलावा विक्की कौशल-कृति सेनन, रणवीर सिंह-कृति सेनन,ऋतिक रोशन-श्रद्धा कपूर, आमिर खान-ऐश्वर्या राय बच्चन, सैफ अली खान-प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन- आमिर खान ने भी किसी फिल्म में अब तक साथ काम नहीं किया है.

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal Bail News: जेल से बरी के बाद केजरीवाल का धमाकेदार रोड शो! तस्वीरों में देखिए जोश