क्रिकेट मैदान की एक फोटो ने बदली थी बॉबी देओल की किस्मत, बने विलने तो पापा धर्मेंद्र ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉबी देओल को साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में खतरनाक विलेन अबरार हक की भूमिका मिली थी. यह रोल उनके करियर की सबसे चर्चित वापसी में से एक साबित हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्रिकेट मैदान की एक फोटो ने बदली थी बॉबी देओल की किस्मत

बॉबी देओल को साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में खतरनाक विलेन अबरार हक की भूमिका मिली थी. यह रोल उनके करियर की सबसे चर्चित वापसी में से एक साबित हुआ. हाल ही में एक बातचीत में बॉबी ने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला और उनके पिता धर्मेंद्र की क्या प्रतिक्रिया थी.हाल ही में बॉबी देओल एक्टर शेखर सुमन के टॉक शो में पंहुचे. इस शो में उन्होंने अपने करियर से लेकर परिवार को लेकर ढेर सारी बाते कीं.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने डुबो दी थी सुनील दत्त की जमा पूंजी, कार बेचने से लेकर घर गिरवी रखने तक आ गई थी नौबत

क्या बोले बॉबी देओल 

बॉबी देओल ने शेखर सुमन के शो में बताया कि जब संदीप रेड्डी वांगा का फोन आया तो उन्होंने सीधे कहा- "आपकी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग वाली फोटो में जो एक्सप्रेशन है, वही मुझे चाहिए." उस फोटो में बॉबी का लुक देखकर डायरेक्टर को लगा कि यही उनका अबरार हक है. बॉबी ने आगे बताया, "फिल्म की शूटिंग रणबीर कपूर के साथ काफी समय तक चल रही थी. मैं डेढ़ साल इंतजार करता रहा. मन में बार-बार सवाल आता था कि कहीं वे अपना मन तो नहीं बदल लेंगे? लेकिन संदीप बहुत अच्छे इंसान हैं." 

धर्मेंद्र का रिएक्शन

जब बॉबी को पता चला कि उनका किरदार गूंगा है तो उन्हें थोड़ा हिचकिचाहट हुई. उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि मेरी आवाज तो मेरी ताकत है, लेकिन फिर भी मैंने यह रोल ले लिया क्योंकि कुछ नया और अलग करना चाहता था." इसके लिए उन्होंने साइन लैंग्वेज भी सीखी. फिल्म रिलीज होने के बाद पिता धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया रोचक रही. बॉबी ने शेयर किया, "जब एनिमल आई तो पापा ने मुझसे पूछा- 'तुम विलेन हो?' मैंने कहा- 'हां पापा, लेकिन यह बहुत अच्छा रोल है.'" बॉबी ने यह भी बताया कि पिता उन्हें 'लॉर्ड बॉबी' कहकर पुकारते थे.

Advertisement

एनिमल के बारे में

एनिमल दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी. इसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे. रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी फिल्म का हिस्सा थीं. यह फिल्म लंबाई में करीब साढ़े तीन घंटे की थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस दी थी. बॉबी देओल की हालिया फिल्म हाउसफुल 5 रही है. वह अब अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें वे एक मुश्किल दौर से गुजर रहे रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं.
 

Featured Video Of The Day
800 साल पुरानी परंपरा जीवंत! उडुपी के पुत्तगे मठ में पढ़ाई जा रही है भगवद्गीता
Topics mentioned in this article
Bobby Deol
Animal
Dharmendra
Sandeep Reddy Vanga
Bobby Deol Role In Animal