Exclusive: बॉबी देओल के साथ बंदर में नजर आएगा नाइजीरिया का ये एक्टर, हिंदी छोड़िए भोजपुरी में भी उस्ताद है ये

बॉबी देओल की बंदर सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है. इससे पहले इस फिल्म के एक स्पेशल एक्टर से हमने बात की. स्पेशल इसलिए कह रहे हैं क्योंक भारत से कोई नाता ना होने के बावजूद से हिंदी ही नहीं भारत की कई भाषाएं जानता है और एक पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार भी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बॉबी देओल की फिल्म में नाइजीरियन एक्टर
Social Media
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने वाले एक्टर अगु स्टेनली चीडोजी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बंदर को लेकर सुर्खियों में हैं. अगु सोशल मीडिया का वो नाम है जिसे हर एक बड़े सेलिब्रिटी फॉलो करते हैं. अगु अपने सोशल मीडिया पर फनी कंटेंट डालते हैं. उनके कंटेंट को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. इस एक्टर को देखकर आप सोचेंगे कि ये हिंदी फिल्मों में कैसे आ गया लेकिन ये केवल हिंदी में ही नहीं भोजपुरी में भी अव्वल हैं. हिंदी-भोजपुरी भाषा जानने वाला ये कलाकार आखिर है कहां का ?

कहां के रहने वाले हैं अगु स्टेनली?

अगु नाइजीरिया के रहने वाले हैं और काफी लंबे समय से भारत में रह रहे हैं. अगु को हिंदी के अलावा भोजपुरी, गुजराती, मराठी और पंजाबी भाषा भी आती है. वह सोशल मीडिया पर अपनी हिंदी से हर किसी को इम्प्रेस करते हैं. अगु की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है यही वजह है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भी अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट्स से जुड़ रहे हैं. इसकी हालिया मिसाल है बॉबी देओल की फिल्म बंदर. हाल ही में अगु ने NDTV से बात की और अपने आने वाले प्रोजेक्ट बंदर के बारे में खुल कर बातचीत की.

दोस्तों से सुन सुन कर सीखी भोजपुरी

एक्टर ने कहा, मैं हिंदी काफी आसानी से बोल सकता हूं. इसके अलावा मैं भोजपूरी, मराठी, गुजराती, पंजाबी भी भाषा बोल सकता हूं. मेरी पढ़ाई लखनऊ में हुई है. मैं 4 सालों तक उत्तर प्रदेश में रहा था. वहां हिंदी और भोजपुरी चलती है तो मैं दोस्तों से सुन सुन कर भोजपुरी सीखा हूं. मुझे भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी बहुत पसंद हैं. अगर फिल्म बंदर की बात करूं तो यह अनुराग कश्यप की फिल्म हैं. उसमें मेरा टिपिकल रोल है. फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं कह सकता. इसमें एक जेल का सीन है. मैं उसमें नजर आऊंगा. अगर बॉबी देओल की बात करूं तो शूट के दौरान उनके दोनों बेटे आए थे. उनके बेटे मेरे बहुत बड़े फैन थे. उनके बेटों ने बॉबी देओल से मेरे बारे में कहा कि पापा आप इनको जानते हैं क्या? उनके बेटों ने कहा कि उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर देखा है. उनको मेरे साथ फोटो लेना था. बॉबी देओल ने अपने बेटों के फोटो मेरे साथ लिए. 

Advertisement

डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बारे में बात करते हुए अगु ने कहा कि डायरेक्टर अनुराग बहुत ही शानदार आदमी हैं. उन्होंने कहा, उनसे मिलकर मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं उनसे पहली बार मिला हूं. मुझे ऐसा लगा कि उनको मैं पहले से जानता हूं. हम शूट के दौरान काफी मस्ती करते थे. अगर फिल्म की कास्टिंग की बात करूं तो मेरे मैनेजर के पास कॉल आया था. उन्होंने बताया कि मुझे एक फिल्म के लिए कॉल आया है. मैं ऑफिस गया और मैंने स्क्रिप्ट मांगी. मुझे बताया गया कि मेरी कास्टिंग हो गई है. मुझे ऐसा लगा कि हो सकता है उन्होंने शायद मेरे वीडियोज देखे हैं, इसलिए उन्होंने मुझे कास्ट किया है. इस फिल्म के अलावा मैं एक तेलुगू फिल्म कर रहा हूं. जिसमें मैं एक बिजनेसमैन का किरदार निभाते हुए नजर आऊंगा. एक और म्यूजिकल फिल्म है, वो भी जल्द दर्शकों के बीच में आएगी.

'भोजपुरी गाने मुझे बहुत पसंद'

अगु ने आगे कहा कि मुझे भोजपुरी गाने बहुत पसंद हैं. भोजपुरी गानों के लिरिक्स लोगों को काफी डिफिकल्ट लगते हैं, लेकिन यह बहुत आसान हैं. मुझे भोजपुरी गाना 'लगावे लू जो लिपस्टिक' बहुत पसंद है. इस गाने को मैं अक्सर सुनता रहता हूं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का 4 जून को होगा OTT पर प्रीमियर, जानें कहां और कितने बजे देख पाएंगे बॉक्स ऑफिस की सिकंदर

Featured Video Of The Day
खोड़ा इलाके में UP Police का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' | CM Yogi
Topics mentioned in this article