गौतमी कपूर का खुलासा,'आर्यन खान है असली परफेक्शनिस्ट', बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए 10-15 टेक देने के बाद बॉबी देओल हो गए थे इरिटेट

गौतमी कपूर ने आर्यन खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह स्टार किड शुरू से ही क्लियर-हेडेड, कॉन्फिडेंट और हर काम में माहिर था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आर्यन खान की तारीफ करते नहीं थक रही गौतमी कपूर
नई दिल्ली:

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनके डेब्यू शो द ब**ड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए शानदार रिव्यू मिले. हाल ही में गौतमी कपूर, जो इस सीरीज में एक अहम रोल निभा रही हैं. आर्यन के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह स्टार किड शुरू से ही क्लियर-हेडेड, कॉन्फिडेंट और हर काम में माहिर था. उन्होंने बताया कि आर्यन न सिर्फ सीन की स्टेजिंग में, बल्कि खुद स्टंट करने और एक्टर्स से उन्हें क्या चाहिए, यह दिखाने में भी पूरी तरह शामिल थे.

आर्यन के पास है विजन और  क्लैरिटी

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए गौतमी ने कहा, “शो की रीडिंग के दौरान मैं पहली बार आर्यन से मिली. मैं यह देखने का इंतजार कर रही थी कि वह क्या करता है. हम एक कमरे में 25 एक्टर्स थे, वह आया, रीडिंग शुरू की और हर किरदार के लिए उसके पास क्लैरिटी थी. चाहे वह बड़ा हो या छोटा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उसके पास जो क्लैरिटी थी वह चौंकाने वाली थी. मेरा मुंह खुला रह गया. मैं सोच रही थी कि हे भगवान, 24-25 साल की उम्र में उसके पास एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में इतनी क्लैरिटी और मैच्योरिटी है. जिसे उसने लिखा है और वह डायरेक्ट करने जा रहा है.”

खुद स्टंट करते थे आर्यन

शॉर्ट आर्टिकल इंसर्ट गौतमी ने माना कि कई लोगों को यह विश्वास करना मुश्किल लगा कि आर्यन ने खुद शो डायरेक्ट किया है. उन्होंने इन अटकलों पर बात की और उनके डेडिकेशन की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत से लोगों ने पूछा कि ‘क्या आर्यन ने इसे खुद डायरेक्ट किया है या किसी ने घोस्ट डायरेक्ट किया है?' हमने इसके लिए 20 घंटे शूटिंग की. जिस तरह से उसने इसे डायरेक्ट किया है, उसे सलाम. मैं साफ कर दूं, शो में किया गया हर काम आर्यन ने किया है. वह कई स्टंट खुद करता था और एक्टर्स को दिखाता था.”

Advertisement

पिता शाहरुख खान से की आर्यन की तुलना 

उन्होंने आगे आर्यन की परवरिश और गर्मजोशी भरे स्वभाव की तारीफ की और उनकी तुलना उनके पिता शाहरुख खान से की. गौतमी ने बताया, “वह बहुत अच्छी परवरिश वाला बच्चा है. जब भी मैं रेड चिलीज़ के ऑफिस जाती हूं और अगर आर्यन वहां होता है, तो वह मुझे गले लगाता है और लिफ्ट तक छोड़ता है.” शाहरुख खान की विनम्रता को दिखाने वाली एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, “जब हम शो के पहले दो एपिसोड की स्क्रीनिंग के लिए गए, तो मेरी बेटी मेरे साथ थी. उसे स्क्रीनिंग के बीच में ही जाना पड़ा और शाहरुख खान उठे और उसके साथ लिफ्ट तक गए. उन्होंने उससे उसकी पढ़ाई और दूसरी चीज़ों के बारे में बात भी की. उन्हें यह सब करने की कोई ज़रूरत नहीं थी. वह मेरी बेटी को नहीं जानते, वह मुझे नहीं जानते, लेकिन फिर भी वह अपनी कुर्सी से उठे और मेरी बेटी को लिफ्ट तक ले गए, उसे नीचे तक छोड़ा. मेरी बेटी घबराई हुई थी, कांप रही थी. इसकी कोई ज़रूरत नहीं थी, वह शाहरुख खान हैं, लेकिन कमाल के हैं. इन लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है.”

Advertisement

टेक दे देकर बॉबी हो गए थे इरिटेट

गौतमी ने बॉबी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव और आर्यन के परफेक्शनिस्ट अप्रोच पर एक्टर के रिएक्शन के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया, “वह शांत और कम बोलने वाले इंसान हैं. हमारे साथ में बहुत सारे सीन थे, लेकिन उन्होंने मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं कराया कि 'मैं लॉर्ड बॉबी देओल हूं', ऐसा कुछ नहीं, वह बहुत नॉर्मल थे. आर्यन परफेक्शन के मामले में बहुत पक्के हैं, इसलिए कभी 1-2 टेक नहीं होते थे, हमेशा 10-15 टेक होते थे. हम सब इसमें शामिल थे, चाहे वह बॉबी देओल हों, मनोज बावा हों, या कोई भी.”

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी केस पर सुनवाई के दौरान SC ने मांगी SIT जांच की स्टेटस रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
Gautami Kapoor
Gautami Kapoor Actress
Gautami Kapoor And Ram Kapoor
The Bads Of Bollywood 2
The Bads Of Bollywood Aaryan Khan