बॉबी देओल को एक फोटो की वजह से मिली 917 करोड़ की फिल्म, गर्व से चौड़ा हुआ था पापा धर्मेंद्र का सीना

बॉबी देओल हाल में शेखर सुमन के शो 'टुनाइट विद शेखर सुमन' में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने अपनी एक बड़ी फिल्म से जुड़ा किस्सा सुनाया कि कैसे एक तस्वीर उनके लिए टर्निंग पॉइंट बनी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉबी देओल को कैसे मिली एनिमल?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉबी देओल ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. हिट डेब्यू, एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में, हैंडसम लुक और पापा धर्मेंद्र उनकी लाइफ एक दम बढ़िया चल रही थी लेकिन फिर करियर में एक ऐसा दौर आया जब बॉबी के पास काम नहीं था और वो फिल्मी पर्दे से लगभग गायब ही हो गए थे. वे इतने अंडर कॉन्फिडेंट थे कि जब वेब सीरीज आश्रम में कास्ट किया गया तो उन्होंने किसी को बताया तक नहीं. बॉबी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने किसी को आश्रम के बारे में इसलिए नहीं बताया क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि यह कैसा करेगा. कहीं ये कोशिश फ्लॉप ना रह जाए. लेकिन ये कोशिश इतनी शानदार रही कि इस सीरीज के दो सीजन आए.

आश्रम के बाद बदली जिंदगी

OTT पर ये शानदार मौका Bobby Deol के लिए टर्निंग पॉइंट रहा. कई लोगों को लगता है कि उन्हें एनिमल भी इसी सीरीज के चलते मिली होगी. लेकिन एनिमल के पीछे वजह थी बॉबी देओल की एक तस्वीर. दरअसल बॉबी देओल हाल में शेखर सुमन के शो टुनाइट विद शेखर सुमन में पहुंचे थे. यहां उन्होंने बताया कि किस तरह एक तस्वीर की वजह से संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें अप्रोच किया गया.

सीसीएल की वजह से वांगा की नजर में आए बॉबी देओल

बॉबी देओल ने बताया कि वो सीसीएल (सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग) खेलते हैं. इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उनकी एक तस्वीर ली जो इंटरनेट पर काफी सर्कुलेट भी हुई. यहीं से संदीप रेड्डी वांगा को बॉबी देओल को कास्ट करने का आइडिया आया. वांगा ने बॉबी को कॉल किया और कहा कि आपके इस एक्सप्रेशन की वजह से मैं आपको एनिमल में अबरार के रोल में लेना चाहता हूं. संदीप ने जब बताया कि उनका किरदार गूंगा होगा तो बॉबी भी हैरान रह गए और अपने पार्ट को नैचुरल और इम्पैक्टफुल दिखाने के लिए उन्होंने साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग ली.

यह भी पढ़ें: सलमान खान के साथ किया था डेब्यू, रातों-रात बदल गई 16 साल की लड़की की जिंदगी, बोली मुझसे मेरी आजादी छिन गई थी

Advertisement

यह भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर के पति ने एक हादसे में खो दी थी अपनी एक आंख, कांच के टुकड़े ने किया बर्बाद लेकिन हारे नहीं पटौदी 

Featured Video Of The Day
डिवाइडर से टकराते ही धमाके से जल उठा टैंकर, कौशांबी हादसे का ये CCTV डरा देगा
Topics mentioned in this article
Bobby Deol
Dharmendra
Animal
Sandeep Reddy Vanga
How Bobby Deol Landed Role In Sandeep Reddy Vanga Animal