मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं...कहकर भावुक हुए बॉबी देओल, पापा धर्मेंद्र के जाने के 6 महीने बाद भी नहीं सूखे आंसू

बॉबी देओल हाल में शेखर सुमन के चैट शो में मेहमान बनकर आए. इस शो में वो पिता को याद करते हुए भावुक होते नजर आए. इसके अलावा बिता की शख्सियत के बारे में भी बात की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल हाल में शेखर सुमन के शो पर खास मेहमान बनकर पहुंचे. यहां अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए बॉबी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि उनके बारे में हर छोटी-बड़ी बात "प्यारी" थी और कहा कि उनका गुस्सा भी प्यार जैसा लगता था. बॉबी, शेखर सुमन के चैट शो "शेखर टुनाइट" में गेस्ट थे. इस एपिसोड में एक्टर का एक इमोश्नली कमजोर मोमेंट सामने आया, जब उन्होंने अपने पिता के बारे में बात की. अपने पिता को याद करते हुए बॉबी ने कहा: “...मेरे लिए मेरे पापा एक ऐसे इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया इतना प्यार करती थी. उसका एहसास रहता था लेकिन जब वो चले गए, इतना दुख, इतना दर्द जो हमें ही नहीं, मेरे परिवार को ही नहीं, पूरी दुनिया को हुआ. जहां मैं जाता हूं, सबको इतना ही हुआ… पापा ऐसे ही थे. पापा खास थे. उनके जैसा कोई बन भी नहीं सकता, कोई आ भी नहीं सकता.”

जब बॉबी से पूछा गया कि दिवंगत महान स्टार के बारे में वह एक बात जो उन्हें हमेशा याद रहेगी, तो तुरंत जवाब आया, “ऐसी एक चीज तो हो ही नहीं सकती कि इंसान में हो. उनकी हर एक चीज इतनी प्यारी थी. उनका गुस्सा भी प्यार था.” बातचीत के बीच शेखर ने पूछा कि क्या वह शो में विजय सिंह देओल, बॉबी देओल, बाबा देओल, या “लॉर्ड बॉबी” बनकर आए हैं? एक्टर ने एक लाइन के साथ जवाब दिया जो स्टारडम से परे उनकी पहचान को दिखाती है “मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं”. 

अध्ययन सुमन के बनाए गए और धर्मेश सांगानी के प्रोड्यूस किया गया शो “शेखर टुनाइट” का ये एपिसोड शुक्रवार (22 मई) को YouTube पर एयर होगा. एक्टिंग की बात करें तो बॉबी अपनी फिल्म “बंदर” की रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी भी हैं. यह फिल्म एक बूढ़े टेलीविजन स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड रेप का आरोप लगाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीवी की मशहूर वैम्प की 16 में हुई शादी, 17 में बनी मां, 18 में तलाक, सिंगल मदर बन की जुड़वां बेटों की परवरिश, अपने दम पर जीता बिग बॉस

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर चर्चा के बीच क्यों भड़क उठे संत?
Topics mentioned in this article
Dharmendra
Dharmendra Son
Bobby Deol Dharmendra
Dharmendra Age
Dharmendra Death
Dharmendra First Wife
Dharmendra Hema Malini
Dharmendra Prakash Kaur
Bobby Deol
Shekhar Suman
Bandar Movie
Bobby Deol Bandar Movie
Bobby Deol Gets Emotional Remembering Dharmendra