Blast Box Office Collection Day 2: ना प्रमोशन, ना कोई खबर, 63 साल के हीरो की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट, दो दिन में खूब की कमाई!

Blast Box Office Collection Day 2: फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये बटोर लिए. इसका दो दिनों में कलेक्शन 3.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Blast Box Office Collection Day 2
नई दिल्ली:

इन दिनों जहां फिल्मों को हिट बनाने के लिए करोड़ों रुपये प्रमोशन पर खर्च किए जा रहे हैं, वहीं 63 साल के अर्जुन सरजा की नई फिल्म ब्लास्ट बिना ज्यादा शोर-शराबे के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के बाद महज दो दिनों में दमदार कमाई कर इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 28 मई को रिलीज हुई इस मार्शल आर्ट्स एंटरटेनर के डायरेक्टर सुभाष के. राज है. यह उनकी डेब्यू फिल्म है. इसके अलावा फिल्म में अर्जुन सरजा के साथ अभिरामी और प्रीति मुखुंधन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.

दूसरे दिन कमाई में 56% का उछाल 

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 1.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. यानी फिल्म ने सिर्फ एक दिन में करीब 56% की शानदार ग्रोथ दर्ज की. दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 3.20 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 3.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. माउथ पब्लिसिटी के चलते आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- छोटी बहन का कत्ल, आरोपी की तलाश में दो भाई, कातिल बाप, 7 एपिसोड्स की सीरीज न करें मिस

Advertisement

तमिल वर्जन बना सबसे बड़ा सहारा

इस कमाई में तमिल वर्जन का अहम योगदान रहा है. दूसरे दिन तमिल वर्जन ने अकेले 1.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं तेलुगु वर्जन ने 35 लाख रुपये की कमाई की. तमिलनाडु में फिल्म के लिए ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां से दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन आया. इसके बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से करीब 40 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई.

बजट के मुकाबले मजबूत शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 18 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वहीं ओटीटी राइट्स से लगभग 12 करोड़ रुपये और थिएट्रिकल राइट्स से करीब 9 करोड़ रुपये की रिकवरी पहले ही हो चुकी है. फिल्म का ब्रेकईवन टारगेट लगभग 21 करोड़ रुपये ग्रॉस माना जा रहा है. शुरुआती ट्रेंड्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'ब्लास्ट' बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म साबित हो सकती है.

Advertisement

एक्शन सीक्वेंस की हो रही चर्चा

फिल्म में अर्जुन सरजा के दमदार एक्शन के साथ-साथ प्रीति मुखुंदन के एक्शन सीक्वेंस भी चर्चा में हैं. फिल्म में हर कुछ मिनट बाद नया एक्शन ब्लॉक देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है. यही वजह है कि बिना बड़े प्रमोशन के भी 'ब्लास्ट' लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल होती नजर आ रही है.

ये भी पढे़ं- राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह का किया सपोर्ट, FWICE पर साधा तीखा निशाना, कहा- 'ये सिर्फ ताकत दिखाने की कोशिश'

Featured Video Of The Day
गंगा में स्टंट पड़ा भारी! बीच धारा में फंसी थार, क्रेन से निकाली गई बाहर
Topics mentioned in this article
Blast
Blast Box Office Collection
Bollywood
Entertainment