काला हिरण मामला: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर फैसला, आज होगी अहम सुनवाई

सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर आज काला हिरण शिकार प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
काला हिरण मामले में फंसे हैं सलमान खान

बहुचर्चित कांकाणी काला हिरण शिकार प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी. सलमान खान की भूमिका को लेकर फैसला आना संभव माना जा रहा है. इस मामले में सलमान खान को जोधपुर की निचली अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी. इसके खिलाफ सलमान खान ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है, जिस पर आज सुनवाई होनी है. सलमान खान व अन्य फिल्मी सितारों से जुड़ा काला हिरण शिकार मामले की सभी अपीलो पर हाइकोर्ट में एक साथ सुनवाई के लिए पूर्व में सलमान खान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने प्रार्थना पत्र पेश किया था. उसको स्वीकार किया गया है. 

इसी मामले में सह-अभियुक्त अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था. राज्य सरकार ने इस बरी किए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सरकार की ओर से दायर ‘लीव टू अपील' पर भी सुनवाई निर्धारित है. इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी, जबकि अन्य सभी सह-आरोपियों-सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेन्द्र और दुष्यंत-को बरी कर दिया गया. सलमान खान ने जिला एवं सत्र न्यायालय में इस सजा के खिलाफ अपील की और जमानत पर रिहा हुए.

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Bail Hearing Today Live: राजपाल यादव को आज मिलेगी जमानत! पत्नी राधा ने बताया जेल में कैसा है हाल

इसके अलावा, सलमान खान के खिलाफ 15 अक्टूबर 1998 को लूणी थाने में दर्ज ऑर्म्स एक्ट मामले की अपील को भी 21 मार्च 2022 को हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया था. वहीं, यदि राज्य सरकार की अपील पर कोर्ट ने संज्ञान लिया तो पहले से बरी किए गए सह-अभियुक्तों की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं. इस सुनवाई से सलमान खान और अन्य आरोपियों के भविष्य पर बड़ा फैसला आने की उम्मीद है. 

Advertisement

28 साल पहले वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग जोधपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में चल रही थी. इस दौरान बॉलीवुड के सितारे सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे सहित अन्य लोगों ने काले हिरणो का शिकार किया था. सलमान खान के विरुद्ध तीन मामले हिरण शिकार के दर्ज हुए वहीं एक मामला अवैध हथियार का दर्ज हुआ निचली अदालत से सलमान खान को दो मामलों में पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है. वही एक मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है.

ये भी पढ़ें- Nagabandham teaser: महाशिवरात्रि पर आया नागबंधम का टीजर, शिव अवतार में सुपरस्टार का अलग अवतार, फैंस बोले- माइंड ब्लोइंग

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026:Akhilesh Yadav के 'PDA कार्ड' का जवाब है CM योगी का मंत्रिमंडल विस्तार?
Topics mentioned in this article