धुरंधर 2 को इस एक्टर ने बताया समाज का आईना,बोला- अब पता चला नोटबंदी क्यों हुई थी

सिनेमाघरों में धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की इस फिल्म ने सिर्फ 6 दिन में 941 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर 2 को इस एक्टर ने बताया समाज का आईना

सिनेमाघरों में धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की इस फिल्म ने सिर्फ 6 दिन में 941 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. धुरंधर 2 में नोटंबदी और अतीक अहमद सहित कई मुद्दों को दिखाया गया है. जिसके चलते रणवीर सिंह की फिल्म की काफी चर्चा हो रही है. अब भाजपा सांसद रवि किशन ने फिल्म धुरंधर 2 को समाज का सच्चा आईना बताया है. बुधवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस फिल्म पर अपनी बात रखी. 

ये भी पढ़ें: धुरंधर 1, धुरंधर 2 ने मिलकर अब तक कमा लिए 2200 करोड़, जानते हैं आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म का बजट

नोटबंदी पर बोले रवि किशन

रवि किशन ने कहा कि सिनेमा हमेशा समाज की हकीकत को दिखाता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब संसद पर हमला हुआ था, तब किसी ने कुछ नहीं बोला. उन्होंने अतीक अहमद का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज थे. लेकिन अब अचानक सब लोग बयानबाजी कर रहे हैं. रवि किशन ने आगे कहा कि इस देश में हर रोज देश के खिलाफ साजिशें रची जाती हैं. सिनेमा समाज का दर्पण है, जो इन सच्चाइयों को उजागर करता है. धुरंधर 2 में दिखे नोटबंद के मुद्दे पर बात करते हुए रवि किशन ने कहा है कि नोटबंदी के बारे में अब जान गया पूरा देश कि नोटबंदी क्यों हुई थी. उस वक्त विपक्षी मोदी जी को सब बहुत कुछ बोल रहे थे. अब पता चला क्या-क्या साजिश होती है.

Advertisement

धुरंधर 2 की कहानी 

धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. कहानी एक जासूस की है जो पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बदला लेने निकलता है. फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरी हुई है. रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है. दर्शक इसे तगड़ा एंटरटेनमेंट बता रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election Results 2026: बंगाल में प्रचंड जीत के बाद गरजे मोदी | Mamata Banerjee