ईरान-इजरायल वॉर के बीच दुबई से अभी लौटना नहीं चाहता बिग बॉस फेम ये कपल, जानें क्या हुआ ऐसा?

बिग बॉस 9 कंटेस्टेंट कीथ सीक्वेयरा और रोशेल राव ने दुबई में अफरा तफरी के माहौल के बीच फैंस से कहा है कि वह अभी दुबई में ही रहेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुबई में मची अफरा तफरी के बीच कीथ और रोशेल ने वीडियो शेयर किया है
नई दिल्ली:

बिग बॉस 9 कंटेस्टेंट कीथ सीक्वेयरा और रोशेल राव दुबई में हैं. वहीं उन्होंने ईरान-इजरायल वॉर के बीच अपने सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट दिया है और फैंस को तसल्ली दी है कि वह सेफ हैं. कपल ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुबई में एक रेस्टोरेंट में लंच करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने यूएई सरकार की बिना पैनिक फैलाए इस मुश्किल वक्त को शांति से हैंडल करने की सराहना की है. कपल के इस पोस्ट पर फैंस भी उनके सलामत रहने की दुआ कर रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट की मम्मी ने उन्हें सही सलामत भारत आने की गुजारिश की है.

दुबई से कीथ और रोशेल ने वीडियो किया शेयर

वीडियो में कपल कहते हैं, हैलो दोस्तों. उन सभी के लिए एक छोटा सा मैसेज जो हमारी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, हां जैसा कि आप सब जानते हैं हम पिछले कुछ दिनों से दुबई में हैं. मुझे आपके बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं बस आप लोगों को यह बताना है कि हम बिल्कुल ठीक हैं. हम खुशकिस्मत हैं कि दुबई में हमारे इतने अच्छे दोस्त हैं, जो सभी ने हमसे संपर्क किया है और हमारे साथ खड़े हैं. सच कहूं तो मैं UAE सरकार से काफी इम्प्रेस्ड हूं कि उन्होंने सिचुएशन को अच्छी तरह से हैंडल किया है. टूरिस्ट के तौर पर यहां कोई पैनिक नहीं है और हम अभी एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए बाहर आए हैं. सब कुछ बहुत शांत और लगभग नॉर्मल है. लेकिन जाहिर है आम वाइब यह है कि इंतजार करें और देखें कि सब कुछ कब ठीक होगा.

ये भी पढ़ें- US-ईरान विवाद के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचा ये एक्टर, आसमान में मिसाइलों का  शेयर किया वीडियो, परिवार भी डरा

Advertisement

दुबई में बताया कैसा है हाल

आगे रोशेल कहती हैं, “मुझे पता है कि एयरपोर्ट पर बहुत अफरा-तफरी है और जो लोग अभी उस सिचुएशन में हैं या अपनी ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए हमारी दुआएं हैं. हमारे पास वापस जाने से पहले कुछ और दिन हैं, इसलिए हम भगवान पर भरोसा कर रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा और हम सुरक्षित घर आ पाएंगे. लेकिन एक बार फिर आप लोगों के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, सब बढ़िया चल रहा है और हम आपको यहीं अपडेट देते रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- वो 10 सेलेब्स, जिनका दुबई में है आशियाना, शाहरुख खान भी हैं लिस्ट में शामिल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
रेप से बचाना है तो जल्द कर दो निकाह... मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर बवाल
Topics mentioned in this article
Bigg Boss
Bigg Boss 9
Keith Sequeira
Rochelle Rao
Dubai