बड़ी-बड़ी आंखें, मासूम स्माइल...हूबहू 90's का सलमान खान लगता है ये लड़का, देख फैन्स भी हुए कंफ्यूज, बोले- दूसरा भाईजान

सलमान खान के वैसे तो ढेरों हमशक्ल सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, लेकिन ये लड़का लुक्स में सलमान के सबसे क्लोज हैं. इस लड़के को देखकर फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं और इसे इंडस्ट्री का दूसरा भाईजान बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सलमान खान के हमशक्ल विक्रम सिंह राजपूत का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

इन दिनों फिल्मी स्टार्स के हमशक्लों (Bollywood Celebs Lookalikes) की जैसे बाढ़ सी आ गई है. एक के बाद एक बॉलीवुड सुपरस्टार्स के हमशक्ल सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं और जमकर वायरल भी हो रहे हैं. गोविंदा और शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान (Salman Khan Doppelganger) का एक और हमशक्ल सामने आया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखे जा रहे हैं. सलमान का ये हमशक्ल आपको 90 के दशक वाले सलमान खान की याद दिलाएगा.

सलमान खान के इस हमशक्ल का चेहरा काफी हद तक सलमान से मिलता जुलता नजर आता है. वीडियो में आपको कई जगह सलमान की झलक दिखाई देगी. बालों को झटकते हुए, स्माइल करते हुए और लुक्स के मामले में भी इस शख्स में सलमान की झलक नजर आती है. सलमान का ये हमशक्ल उनके गाने ‘मेरा दिल तेरा आशिक' पर डांस करता नजर आता है. सलमान खान के इस हमशक्ल का नाम विक्रम सिंह राजपूत है, जिसे इंस्टाग्राम पर एक लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं. उनके इंस्टा अकाउंट पर आपको सलमान के गानों पर एक्ट करते ढेरों वीडियोज मिलेंगे.

सलमान खान के हमशक्ल विक्रम सिंह राजपूत के इस वीडियो को भी उनके फॉलोवर्स खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सलमान खान और अजय देवगन की सेल लगी है क्या. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी सरकार से अनुरोध है के एक अलग से सलमान सिटी खोली जाए. जबकि तीसरे ने लिखा, आपकी आंखे एकदम उनकी तरह दिखती है, कोई शक नहीं. वहीं एक ने लिखा, ये मिला कर 48वां सलमान हो गया.

Advertisement

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

Featured Video Of The Day
'हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प', योगी सरकार का स्कूल चलो अभियान
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Salman Khan Doppelganger
Salman Khan Viral Video
Salman Khan Lookalike Video
Salman Khan Doppelganger Vikram Singh Rajput
Salman Khan Lookalike On Instagram
Salman Khan Lookalike Vikram Singh Rajput
Vikram Singh Rajput
Vikram Singh Rajput Salman Khan
सलमान खान का हमशक्ल
सलमान खान के हमशक्ल का वीडियो
सलमान खान का हमशक्ल विक्रम सिंह राजपूत
इंस्टाग्राम पर सलमान का हमशक्ल
Bollywood Doppelgangers