Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की कमाई के शोर के बीच अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 17 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हो गई है. फिल्म को क्रिटिक्स और इंटरनेट यूजर्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं. जबकि कई लोगों ने फिल्म की आलोचना भी की है. हालांकि पहले दिन अक्षय कुमार की फिल्म डबल डिजिट का कलेक्शन करने में कामयाब रही है. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, पेड प्रीव्यूज में 3.50 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. इतना ही नहीं मर्दानी 3, ओ रोमियो और द केरला जैसी फिल्मों को पछाड़ने में अक्षय कुमार की भूत बंगला कामयाब रही है.
भूत बंगला का पहले दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पहले दिन भूत बंगला ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन 12,386 शोज के साथ किया था. वहीं इंडिया ग्रॉस 18.90 करोड़ रहा. जबकि ओवरसीज फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसके चलते 23.90 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने 120 करोड़ के बजट में हासिल कर लिया है. वहीं भारत में पेड प्रीव्यूज की कमाई जोड़कर फिल्म 15.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है.
ये भी पढ़ें- भूत बंगला में 58 साल के अक्षय कुमार का पापा बना ये 49 साल का एक्टर, 120 करोड़ की फिल्म में देख तमाशा उम्र का
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का रियूनियन है भूत बंगला
प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट की गई भूत बंगला अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर का रियूनियन है, जो हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009), और खट्टा मीठा (2010) में साथ काम कर चुके हैं. वहीं इस फिल्म में वामिका गब्बू, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और जीशू सेनगुप्ता नजर आ रहे हैं.
भूत बंगला के बारे में
अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड के साथ अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इस बार अक्षय कुमार ने फीस भी कम ली है. जबकि फिल्म का प्रॉफिट अपने पास रखा है.