‘भूत बंगला’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय-तब्बू की मस्ती, 25 साल बाद साथ आए तो हुई जबरदस्त तांग खिंचाई

मुंबई में फिल्म ‘भूत बंगला’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल उस वक्त बेहद हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया जब अक्षय कुमार और तब्बू ने एक-दूसरे की जमकर तांग खिंचाई की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
‘भूत बंगला’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय-तब्बू की मस्ती

मुंबई में फिल्म ‘भूत बंगला' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल उस वक्त बेहद हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया जब अक्षय कुमार और तब्बू ने एक-दूसरे की जमकर तांग खिंचाई की. दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि अक्षय और तब्बू दोनों ही करीब 25 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर लौट रहे हैं और निर्देशक प्रियदर्शन भी लंबे समय बाद अक्षय के साथ काम कर रहे हैं, ऐसे में यह अनुभव कैसा रहा और कितना बदलाव आया है?

ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Trailer: रिलीज हुआ अक्षय कुमार भूल बंगला का ट्रेलर, पुराने अंदाज में लौटे अक्षय कुमार

इस सवाल पर सबसे पहले तब्बू ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा,
“25 साल… ये भूत बन गए थे, मेरी लाइफ से गायब हो गए थे.”

तब्बू की इस बात पर तुरंत अक्षय ने हंसते हुए चुटकी ली और बोले,
“अच्छा हां… और यू थिंक देयर बिलीव इट?”

इसके बाद अक्षय ने अपनी सफाई भी उसी मजेदार अंदाज में दी. अक्षय कुमार ने कहा, “मैं गायब हो गया था. देखो, हीरो हो तो… ऐसा था कि हम दोनों के लिए ये सही फिल्म थी और अब तक फिल्म मिल नहीं पाई. क्योंकि ये भी अपनी जगह बिजी थे, मैं भी अपनी जगह बिजी था और प्रियदर्शन सर कहीं और बिजी थे. तो अब जाकर मौका मिला है.” अक्षय ने आगे हंसते हुए कहा कि अब वह तब्बू और प्रियदर्शन से रिक्वेस्ट करेंगे कि आगे उन्हें इस तरह की शिकायत करने का मौका न मिले.

Advertisement

प्रियदर्शन बोले- ‘कोई बदलाव नहीं, बस बाल कम हो गए'

जब पत्रकार ने प्रियदर्शन से पूछा कि अक्षय और तब्बू में क्या बदलाव आया है, तो निर्देशक ने मुस्कुराते हुए कहा, “ऐज़ फार ऐज़ आई एम कंसर्न, देयर इज़ नो चेंज… दोनों आज भी वैसे ही हैं. मैंने दोनों के साथ काम किया है, इसलिए मुझे कोई फर्क महसूस नहीं हुआ.”

प्रियदर्शन ने मजाक में यह भी जोड़ दिया,
“लिटिल हेयर रिड्यूस्ड… ईयर बाय ईयर.”

प्रियदर्शन की इस बात पर अक्षय ने हंसते हुए कहा,
“अब आप समझ गए—हाउ मच चेंज इज!”

अक्षय पर तब्बू का तंज- ‘अब सीरियस हो गए हैं'

अक्षय ने फिर तब्बू से पूछा कि उनमें क्या बदलाव आया है. इस पर तब्बू ने मुस्कुराते हुए कहा,
“ये सीरियस हो गए हैं. पहले बहुत मस्ती-मजाक करते थे.”

Advertisement

तब्बू के इस जवाब पर अक्षय तुरंत बोले,
“अब झूठ बोलती है…”

और तभी तब्बू ने हंसते हुए कहा,
“सॉरी, सॉरी, सॉरी.”

अक्षय ने भी मजाक में कहा कि वह अब सच में सीरियस हो गए हैं और इस बात की पुष्टि के लिए उन्होंने परेश रावल का नाम भी ले लिया. तब्बू बोलीं- ‘अक्षय आज भी 4 बजे उठते हैं'

इसके बाद तब्बू ने अक्षय की फिटनेस और डिसिप्लिन पर बात करते हुए कहा कि अक्षय में असल में कोई बदलाव नहीं आया है. तब्बू ने कहा, “ये अभी भी 4 बजे उठते हैं. अभी भी बोलते हैं कि 5 बजे जॉगिंग चल. अभी भी बोलते हैं- ये मत खा, वो मत खा. दैट हैज़ नॉट चेंज्ड एट ऑल.” तब्बू ने प्रियदर्शन पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियदर्शन में भी कोई बदलाव नहीं है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि प्रियदर्शन ने उन्हें आठ फिल्मों तक “टोलरेट” किया है और यह एक रिकॉर्ड है.

‘हेरा फेरी' और ‘चीनी कम' का भी जिक्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बातचीत में फिल्मों का जिक्र भी हुआ. तब्बू ने कहा कि परेश रावल के साथ उन्होंने बीच में सिर्फ एक फिल्म ‘चीनी कम' की थी. वहीं अक्षय ने भी कहा कि परेश रावल के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी की दो बेहतरीन फिल्में की हैं, जिनमें ‘हेरा फेरी' शामिल है, जिसमें तीनों साथ थे. अक्षय ने कहा, “वक्त बदलता रहता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इतना बदले हैं.” अक्षय ने बताया- ‘तब्बू को 38-39 साल से जानता हूं'

मजाक और मस्ती के बीच अक्षय कुमार ने तब्बू के साथ अपनी पुरानी दोस्ती का भी दिलचस्प किस्सा सुनाया. अक्षय ने कहा, “मुझे करीब-करीब 35 साल हो गए इस इंडस्ट्री में, लेकिन मैं तब्बू को 38-39 साल से जानता हूं.” इस पर तब्बू ने हामी भरते हुए कहा, “यस.” अक्षय ने आगे बताया कि दोनों साथ में डांस एकेडमी जाया करते थे और यह बात बहुत कम लोगों को पता है. अक्षय ने खुलासा किया कि तब्बू उन्हें बाइक पर पिकअप करती थीं और फिर दोनों डांस सीखने जाते थे.

Advertisement

मस्ती के बीच दिखी पुरानी केमिस्ट्री

कुल मिलाकर, ‘भूत बंगला' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार और तब्बू की पुरानी दोस्ती और जबरदस्त केमिस्ट्री साफ नजर आई. 25 साल बाद साथ लौटे दोनों सितारों की यह तांग खिंचाई और हंसी-मजाक लोगों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का सबसे मजेदार हिस्सा बन गया.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डायरेक्टर सौरभ पांडे ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Bhooth Bangla
Movie Bhooth Bangla
Akshay Kumar
Tabu
Priyadarshan