भूत बंगला से 61 साल पहले आई थी ये भूत बंगला, एक्टर बना डायरेक्टर, बनीं हिंदी सिनेमा की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म

Hindi Cinema First Horror Comedy: अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म भूत बंगला शुक्रवार, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 61 साल पहले भी बॉलीवुड में एक भूत बंगला बन चुकी है, जो भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म मानी जाती है. जानिए उस फिल्म के बारे में दिलचस्प बातें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hindi Cinema First Horror Comedy: 61 साल पहले भी आई थी भूत बंगला
नई दिल्ली:

Hindi Cinema First Horror Comedy: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी उनकी मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला (Bhoot Bangla)', शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू की तिकड़ी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय की इस फिल्म का नाता इतिहास से भी जुड़ा है. 61 साल पहले भी बॉलीवुड में एक 'भूत बंगला' बन चुकी है, जो भारत की पहली 'हॉरर-कॉमेडी' फिल्म मानी जाती है. आइए जानते हैं उस फिल्म और उस दिग्गज एक्टर के बारे में जिसने इस जॉनर की शुरुआत की थी.

किस एक्टर ने बनाई थी पहली 'भूत बंगला'

साल 1965 में आई फिल्म 'भूत बंगला' के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन महमूद का हाथ था. हैरानी की बात यह है कि महमूद ने इस फिल्म में न सिर्फ लीड रोल निभाया था, बल्कि उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था. महमूद साहब उस दौर के इतने बड़े स्टार थे कि लोग उन्हें फिल्म का असली हीरो मानते थे. उन्होंने अपनी फिल्म में तनुजा और नासिर हुसैन जैसे बड़े कलाकारों को कास्ट किया था.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने खोला राज, बताया स्टार्स के बॉडीगार्ड की करोड़ों कमाई का असली सच

भारत की पहली 'हॉरर-कॉमेडी' का टैग

आज हम 'भूल भुलैया' या 'स्त्री' जैसी फिल्में देखते हैं, लेकिन इसकी नींव महमूद ने 1965 में ही रख दी थी. उस जमाने में लोग हॉरर फिल्मों से डरते थे, लेकिन महमूद ने डर के साथ हंसी का तड़का लगाया. पुरानी 'भूत बंगला' का संगीत महान आरडी बर्मन  ने दिया था. दिलचस्प बात ये है कि पंचम दा ने इस फिल्म में एक छोटा सा रोल भी निभाया था. फिल्म की कहानी की बात करें, तो एक ऐसे पुराने बंगले की थी जहां हत्याएं होती हैं और लोग डर के साये में रहते हैं, लेकिन महमूद का किरदार 'मोहन कुमार' अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते हुए केस सुलझाता है.

Advertisement

क्या अक्षय कुमार की फिल्म से कोई कनेक्शन है

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा है कि यह पुरानी फिल्म की रीमेक नहीं है, बल्कि एक पूरी तरह से फ्रेश कहानी है. हालांकि, नाम वही होने के कारण पुराने दौर के फैंस को महमूद की याद आ गई है. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड टूटते हैं. 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में इनका जलवा हम पहले ही देख चुके हैं. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है, लेकिन अगर आप ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते तो आज रात (16 अप्रैल, रात 9 बजे) से इसके पेड प्रिव्यूज शुरू हो रहे हैं.

ये भी पढे़ं- हेमा मालिनी की कजिन है ये एक्ट्रेस, शबनम बन रातोंरात बॉलीवुड में किया दबदबा, फैंस कहेंगे- ड्रीम गर्ल की परछाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam CM BREAKING: Assam में फिर 'हिमंता राज'! 12 मई को शपथ लेंगे हिमंता सरमा, PM मोदी होंगे शामिल
Topics mentioned in this article