भोजपुरी गाना 'हैलो कौन' ने रचा इतिहास, 100 करोड़ व्यूज पार, रितेश पांडे का सुपरहिट ट्रैक

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज पार कर गया है. जानिए इस सुपरहिट गाने की सफलता की पूरी कहानी और कैसे हुआ इतना वायरल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यू ट्यूब पर हैलो कौन का आ गया तूफान, एक बिलियन के पार पहुंचा गाना

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है. रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका है. यह किसी भी भोजपुरी गाने का पहला 1 बिलियन व्यूज क्लब में पहुंचना है. 10 दिसंबर 2019 को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के लेबल पर रिलीज हुआ यह गाना रिलीज के कुछ ही महीनों में वायरल हो गया था और आज 6 साल बाद भी यह लगातार सुनाई दे रहा है.

‘हैलो कौन' की सफलता की कहानी

मजेदार लिरिक्स, कैची बीट और जबरदस्त केमिस्ट्री ने इस गाने को अलग पहचान दी. गाने में रितेश पांडे की एनर्जेटिक आवाज और स्नेहा उपाध्याय का डांस लोगों को खूब पसंद आया. गाने का सबसे चर्चित हिस्सा, 'हैलो कौन… बोलो कौन?' आज भी शादियों, बारातों, पार्टियों और सोशल मीडिया रील्स में छाया रहता है. 

किसने लिखा गाना

भोजपुरी गाने हैलो कौन के सिंगर रितेश पांडे हैं और उनका साथ स्नेहा उपाध्याय ने दिया है. इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक आशीष वर्मा का है. जबकि गाने को डायरेक्ट सोनू वर्मा और आशीष यादव ने किया है.

यहां देखें फुल सॉन्ग: हैलो कौन

रितेश पांडे के करियर का सबसे बड़ा हिट

रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर्स में शुमार हैं, लेकिन ‘हैलो कौन' ने उन्हें अलग मुकाम दिलाया. यह गाना न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों तक सीमित रहा, बल्कि पूरे देश और विदेश में रह रहे भारतीयों ने इसे खूब पसंद किया. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भोजपुरी गाने आम तौर पर 10-20 करोड़ व्यूज तक ही पहुंच पाते हैं. ‘हैलो कौन' भारत का 29वां गाना है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. 

Advertisement

क्यों बना यह गाना इतना पॉपुलर?

  • कैची हुक: सुनते ही जुबान पर चढ़ जाता है.
  • जेन जी में पॉपुलर: मजाकिया अंदाज में लव-दोस्ती का मामला है.
  • वायरल फैक्टर: इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर खूब इस्तेमाल.
  • पार्टी सॉन्ग: शादियों और फंक्शन्स में भी जमकर बजा.

आज भी जब भी कोई फंक्शन होता है, ‘हैलो कौन' बजते ही माहौल बन जाता है. रितेश पांडे ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा था कि यह उनके लिए और पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है.

ये भी पढ़ें: आश्रम में इंटीमेट सीन करने से पहले बॉबी देओल ने दी थी पत्नी को जानकारी, इस कारण किया बाबा निराला का रोल

Advertisement
Featured Video Of The Day
वियतनाम नाव हादसा: में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Bhojpuri Songs