भाग्यश्री ने क्यों किया खुद से 10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का रोल? फिल्म रिलीज के 23 दिन बाद हुआ खुलासा

राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में आई. इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म के कलाकारों को भी उनके किरदारों में खूब सराहा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भाग्यश्री ने क्यों किया रितेश देशमुख की मां का लुक?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हाल ही में रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' फिल्म में रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाया. इस फिल्म में रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाने को लेकर भाग्यश्री के नाम पर बड़ी चर्चा हुई. चर्चा इसलिए क्योंकि भाग्यश्री और रितेश देशमुख के बीच असल में उम्र के लिहाज से केवल दस साल फर्क है. एक्ट्रेस ने अब इस चर्चा पर बात की और अपना पक्ष साफ किया. Zoom के साथ एक खास इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि इस रोल के लिए 'हां' कहना उनके लिए कभी भी मुश्किल फैसला क्यों नहीं था.

उन्होंने कहा, "जब आपको कोई ऐसा रोल निभाने का मौका मिलता है जिसके बारे में आपने बचपन से कहानियां सुनी हों तो उसे मना करने का तो सवाल ही नहीं उठता. इसके अलावा, जीजाऊ एक युवा मां थीं. असल में संतोष सिवन सर ने मुझे फोन करके कहा, 'माफ करना, मुझे कैमरे की मदद से तुम्हें थोड़ा ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा, जबकि तुम अब भी बहुत जवान दिखती हो.' यह एक ऐसी तारीफ है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी. आखिरकार वह महान सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन हैं."

एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनके लिए राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाना एक महान ऐतिहासिक हस्ती को सम्मान देने जैसा था, न कि अपने और अपने को-स्टार के बीच उम्र के फ़र्क पर ध्यान देना.

कब रिलीज हुई 'राजा शिवाजी'?

1 मई को रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' में कलाकारों की एक शानदार टीम है. फिल्म में रितेश देशमुख ने मुख्य किरदार छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाया है जबकि संजय दत्त ने अफजल खान का किरदार निभाया है. अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोसले का रोल किया है और विद्या बालन ने खदीजा सुल्ताना का किरदार निभाया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने इशारों-इशारों में अनन्या पांडे पर कसा तंज! वैजयंती माला का वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास!

जेनेलिया डिसूजा ने साईबाई का रोल किया है भाग्यश्री ने जीजाबाई का रोल किया है और फरदीन खान शाहजहां के रोल में नजर आए हैं. फिल्म में महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया है. इस एक्साइटमेंट पर चार चांद लगाते हुए सलमान भाई का एक भी एक स्पेशल अपीयरेंस है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शोले के सांभा की जिंदगी पर्दे पर, 50 साल से ज्यादा का करियर और 280 फिल्में, सिर्फ सांभा नहीं थे मैक मोहन

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: भोपाल में ट्विशा को दी आखिरी विदाई, दूसरे पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
Topics mentioned in this article