पति साथ ऑन स्क्रीन रोमांटिक हुईं भाग्यश्री, फैन्स बोले- आज भी पहला-पहला प्यार है लगता है...

मैंने प्यार किया फिल्म से सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री इन दिनों टीवी स्क्रीन पर छाई हुई हैं. स्मार्ट जोड़ी से सभी के फेवरेट कपल बन चुके हिमालय और भाग्यश्री फैन्स की जुबान पर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पति साथ ऑन स्क्रीन रोमांटिक हुईं भाग्यश्री
नई दिल्ली:

मैंने प्यार किया फिल्म से सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री इन दिनों टीवी स्क्रीन पर छाई हुई हैं. स्मार्ट जोड़ी से सभी के फेवरेट कपल बन चुके हिमालय और भाग्यश्री फैन्स की जुबान पर हैं. वहीं हाल ही में भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की कपल बेहद ही रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने पति साथ एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे पति हिमालय साथ डांस कर रही हैं. लाइट कलर की साड़ी में भाग्यश्री बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. कपल पिया ओ रे पिया पर बेहद खूबसूरती से डांस कर रहे हैं. उनका अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. 

एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है बेहद खूबसूरत नजर ना लगे तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा- आज भी पहला-पहला प्यार है लगता है आपको बता दें की इससे पहले भाग्यश्री का बदन पर सितारे लपेटे हुए गाने पर डांस वायरल हुआ था. इस वीडियो में भी दोनों का अंदाज काबिले तारीफ था. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के 'डिमोना' परमाणु केंद्र पर ईरानी हमले से क्यों डरी दुनिया? | Iran War News