Betaab Box Office Collection: एक्शन हीरो नहीं जब रोमांटिक लवर बॉय बने थे सनी देओल, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तोड़ डाले थे कई रिकॉर्ड

Betaab Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म हर दिन कमाई के मामले में रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. सनी देओल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Betaab Box Office Collection: एक्शन हीरो नहीं जब रोमांटिक लवर बॉय बने थे सनी देओल

Betaab Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म हर दिन कमाई के मामले में रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. सनी देओल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में एक्शन दिखाया है और एक्शन हीरो के तौर पर फैंस उनको खूब पसंद करते हैं. लेकिन सनी देओल की एक फिल्म ऐसी भी रही है, जिसमें वह एक्शन नहीं बल्कि रोमांटिक हीरो बनकर छाए और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई भी करके दी. 

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने दी सनी देओल और अक्षय खन्ना को मात, हासिल कर ली ये बड़ी कामयाबी

बेताब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की इस फिल्म का नाम बेताब है. यह फिल्म 1983 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बेताब ने उस दौर में सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. बेताब सनी देओल और अमृता सिंह की यह डेब्यू फिल्म रोमांटिक ड्रामा थी, जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की. बेताब का बजट करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास था, जो उस समय काफी बड़ा निवेश था. लेकिन रिलीज के बाद इसने भारत में नेट कलेक्शन लगभग 6.75 करोड़ रुपये किया, जबकि ग्रॉस कमाई 13.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. 

बेताब की कहानी

बेताब 1983 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, सिर्फ अमिताभ बच्चन की 'कुली' से पीछे रही. इतनी सफलता से सनी देओल एक झटके में स्टार बन गए और उनकी एक्शन-रोमांस वाली इमेज मजबूत हुई. राहुल रावैल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी दो यंगस्टर की लव स्टोरी पर आधारित थी, जिसमें परिवार और समाज की बाधाओं को पार करने की जद्दोजहद दिखाई गई. जावेद अख्तर ने इसका लेखन किया था. फिल्म की खासियत थी इसका संगीत, आर.डी. बर्मन ने कम्पोज किया और गाने जैसे 'जीये तो जीये कैसे' आज भी याद किए जाते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला! | Iran War News | Bharat Ki Baat Batata Hoon