Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पा रही है एक्ट्रेस, ये वजह बनी बड़ी परेशानी

Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है. इस दौरान राज्य की 152 सीटों पर मतदान जारी है. जो शाम 6 बजे तक चलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पा रही है एक्ट्रेस

Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है. इस दौरान राज्य की  152 सीटों पर मतदान जारी है. जो शाम 6 बजे तक चलेगी. राज्य की कई बड़ी हस्तियां और फिल्मी सितारे भी अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर आ रहे हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो इस वक्त वोट करने के लायक नहीं हैं. इस एक्ट्रेस का नाम स्वस्तिका मुखर्जी हैं. स्वस्तिका मुखर्जी बंगाली सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों-वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: Ramayana Movie News: राम-रावण युद्ध नहीं, इस लड़ाई से शुरू होगी 4000 करोड़ की 'रामायणम्', रणबीर कपूर की मूवी को लेकर बड़ा अपडेट

क्यों वोट नहीं डाल पाईं एक्ट्रेस 

स्वस्तिका मुखर्जी ने कहा है कि वे 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगी. इसका कारण है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है. स्वस्तिका मुख्य रूप से बंगाली फिल्मों में काम करती हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी 'पाताल लोक' और 'काला' जैसी वेब सीरीज में काम किया है. उन्होंने न्यूज18 बंगला से बात करते हुए बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वे और उनकी बहन अजोपा वोट नहीं डाल पाई थीं. उस समय स्वस्तिका का वोटर आईडी कार्ड खो गया था, जबकि बहन के पास कार्ड होने के बावजूद उनका नाम लिस्ट में नहीं था.

एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है. नाम डलवाने के लिए मुझे कई लोगों को फोन करना होगा और घर पर रहकर इस काम को पूरा करना होगा. मेरे पास न तो समय है और न ही मौका.” उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बार अगर नाम लिस्ट में आ गया तो वे जरूर वोट डालेंगी. 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान स्वस्तिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने लिखा था कि यह बहुत ही निराशाजनक और घिनौना अनुभव था. उनके माता-पिता और अन्य बुजुर्गों के नाम लिस्ट में हैं, जबकि कई साल पहले गुजर चुके लोगों के नाम भी अभी भी मौजूद हैं. लेकिन उनके और बहन के नाम गायब हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
गोलीकांड में बाबा बागेश्वर के भाई पर FIR!
Topics mentioned in this article
Bengal Elections 2026
West Bengal Elections
West Bengal Assembly Elections
West Bengal Voting
Swastika Mukherjee