विवाह की सीधी साधी पूनम से पहले मॉर्डन संजना बनी थीं अमृता राव, शाहरुख खान संग दी थी हिट फिल्म, जानते हैं नाम

Amrita Rao Shah Rukh Khan Movie: अमृता राव को फैंस विवाह की सीधी साधी और ट्रेडिशनल पूनम के किरदार में जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म में वह नजर आ चुकी हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विवाह से पहले मैं हू ना में नजर आई थीं अमृता राव

अमृता राव ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, जिसमें 2006 में रिलीज हुई विवाह फिल्म में पूनम के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया. सिंपल और सादगी से रहने वाली पूनम के किरदार में उन्होंने फैंस के दिलों में ऐसी इमेज बनाई, जिसे कोई तोड़ नहीं पाया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे भी पहले मॉर्डर्न अवतार में अमृता राव को सराहा गया है. हम बात कर रहे हैं साल 2004 की एक्शन-कॉमेडी 'मैं हूं ना' की, जो उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने संजना का किरदार निभाया था. यह किरदार आज भी खासकर आज की जेन जी लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है.

अमृता राव ने शेयर किया पोस्ट

गुरुवार को फिल्म ने अपने रिलीज के 22 साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर अभिनेत्री अमृता राव ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स का मोंटाज वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने फिल्म का लोकप्रिय गाना 'किसका है ये तुमको इंतजार मैं हूं ना' जोड़ा. अमृता ने लिखा, "'मैं हूं ना' गुरुवार को अपनी सालगिरह मना रहा है. यह फिल्म मेरे करियर की एक ऐसी फिल्म है, जो समय के साथ और भी बढ़ती जा रही है."

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी की आंखों में आए आंसू, कहा- मुझे नहीं पता कि मैं अपनी बाकी की जिंदगी कैसे बिताऊंगी

Advertisement

फराह खान को बताया-'झांसी की रानी'

अभिनेत्री ने आगे फिल्म निर्देशक फराह खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने निर्देशक को 'झांसी की रानी' बताते हुए लिखा कि फराह उस समय अपने से बहुत आगे की सोच रखती थीं. अमृता ने लिखा, "फिल्म का ड्रेसिंग स्टाइल, हेयर, हेयरस्टाइल और 'चले जैसे हवाएं' जैसा कठिन 'वन-टेक' गाना आज भी बेमिसाल है. अमृता ने अपनी पोस्ट में फिल्म के उन किरदारों को भी याद किया, जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया. अभिनेत्री ने सतीश शाह द्वारा निभाए गए 'थूकने वाले प्रोफेसर', बिंदु जी का 'मिस चांदनी' के प्रति ईर्ष्या वाला किरदार और मेजर राम (शाहरुख खान) के साथ उनके फ्लर्टिंग सीन्स का जिक्र किया. अमृता ने लिखा, "आज के समय ऐसी फिल्में दोबारा बनाना थोड़ा सा मुश्किल है. यह फिल्म हम सबके बचपन का हिस्सा है और हमेशा दिल के करीब रहेगी. आज इस मौके पर अपने किसी खास इंसान को यह वीडियो भेजें और कहें- मैं हूं ना."

मैं हू ना में अमृता राव के बारे में 

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मैं हूं ना' में अमृता ने संजना बख्शी (संजू) का किरदार निभाया था. संजना आधुनिक, बेपरवाह और चुलबुली लड़की थी, जो लक्ष्मण प्रसाद शर्मा (जायद खान) को पसंद करती थी. फिल्म में उनका मेकओवर और शाहरुख खान के साथ उनके भावनात्मक दृश्य काफी लोकप्रिय हुए थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामायणम् के लक्ष्मण की वाइफ है टीवी की दूसरी एकता कपूर, हिट शोज हैं पहचान, पंजाबी इंडस्ट्री की कहलाती हैं शान

Featured Video Of The Day
ये तो बहुत सीधे लगते थे... राम मंदिर दान चोरी पर पूर्व कर्मचारी ने खोला अनिल मिश्रा और गोपाल राव का कच्चा चिट्ठा
Topics mentioned in this article
Vivah
Vivah Movie
 Amrita Rao
 Amrita Rao Movie
 Amrita Rao Film