माधुरी दीक्षित के हमको आजकल है इंतजार गाने पर लड़की ने किया ऐसा डांस, देखते रह गए करण जौहर, लोग बोले- पहली लड़की जिसने...

माधुरी दीक्षित के गाने हमको आजकल है इंतजार गाने पर इंडो पोलिश एक्ट्रेस एंजेला क्रिस्लिनज़की ने इतनी खूबसूरती से डांस किया कि करण जौहर भी नजरे नहीं हटा पाए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
beautiful girl danced on madhuri dixit song : माधुरी दीक्षित के गाने पर लड़की ने डांस से मचाया धमाल
नई दिल्ली:

90s की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित की खूबसूरती से लेकर डांसिंग को कोई मैच नहीं कर पाया. वहीं बात जब फैन फॉलोइंग की आती है तो फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनकी तारीफें करते हुए नजर आते हैं. जबकि कुछ लोग तो उनके गानों पर परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं. इसी बीच एक  इंडो पोलिश एक्ट्रेस का रियलिटी शो इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार से डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह माधुरी दीक्षित की फिल्म सैलाब के गाने हमको आजकल है इंतजार पर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं इस दौरान उनका लुक बिल्कुल एक्ट्रेस का कॉपी किया हुआ है. जबकि करण जौहर उन्हें डांस करते देख हैरान नजर आते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में करण जौहर जज की कुर्सी पर हैं. जबकि इंडो पोलिश एक्ट्रेस  एंजेला क्रिस्लिनज़की माधुरी दीक्षित के लुक में स्टेज पर एंट्री करते ही  'हमको आजकल है इंतजार...' गाने पर अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आती हैं. इसे देखते ही करण जौहर का मुंह भी खुला रह गया है. 

पूरे वीडियो में एंजेला माधुरी दीक्षित के हर एक हुक स्टेप और एक्सप्रेशन को कॉपी करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं उनके लुक की बात करें तो पीला ब्लाउज और हरे रंग की महाराष्ट्रियन अंदाज में साड़ी पहने वह दिख रही हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि करण जौहर का रिएक्शन सबकुछ कह रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, पहली लड़की जिसे देखकर करण जौहर का मुंह खुला रह गया. वहीं फैंस तो ओरिजनल जैसा कहते हुए दिख रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
इस्तीफा मंज़ूर, चंपत राय जाएंगे जेल?
Topics mentioned in this article
Girl Dance Viral Video
Girl Dance On Madhuri Dixit Song
Viral Dance Videos
Madhuri Dixit
Madhuri Dixit Songs