Sapna Choudhary Haryanvi Song: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी और सिंगिंग सेंसेशन रेणुका पंवार का धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. बहू वर्सेज छोरी (कन्याकुंवारी) सॉन्ग में सपना और रेणुका मजेदार नोक-झोंक देखने को मिल रही है. इन दोनों हरियाणवी स्टार्स को पहले चटक मटक और बिजली जैसे गानों में भी एक साथ देखा जा चुका है. लेकिन इस बार मामला टक्कर का है क्योंकि 52 गज का दामन फेम सिंगर रेणुका पंवार ना सिर्फ सिंगिंग कर रही हैं बल्कि सपना चौधरी को भरपूर टक्कर भी दे रही हैं.
बहू वर्सेज छोरी (कन्याकुंवारी) सॉन्ग
इस हरियाणवी गाने को रेणुका पंवार और स्वरा वर्मा ने गाया है जबकि इसमें सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और रेणुका पंवार (Renuka Panwar) परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. इस गाने के लिरिक्स-म्यूजिक-कम्पजोर अरविंद जांगिड़ है. इसको डायरेक्टर साहिल संधू ने किया है. सपना चौधरी का गाना 26 नवंबर 2026 को सोनोटेक म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और एक दिन में ही इस तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
सपना-रेणुका के गाने पर जनता का रिएक्शन
'बहू वर्सेज छोरी' गाने को लेकर फैन्स के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक कमेंट आया है, 'बहुवां और छोरियां की लड़ाई करवाने का मस्त डीजे सॉन्ग है यो.' कई फैन्स सपना और रेणुका दोनों को बेस्ट बता रहे हैं और इसे सुपर सॉन्ग कह रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि फैन्स ने वर्डिक्ट दे दिया है कि ये वेडिंग सीजन में हिट रहने वाला है और डीजे पर पहली पसंद बनने जा रहा है.
सपना चौधरी और रेणुका पंवार के गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लगातार हिट होते हैं. दोनों का सबसे लोकप्रिय गाना चटक मटक है. जिसमें सपना के देसी अंदाज और रेणुका की दमदार आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया. अब उनका ये नया गाना भी धूम मचा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं