बादशाह की दूसरी शादी की इनसाइड फोटोज वायरल, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

Who is Badshah wife Isha Rikhi: सिंगर-रैपर बादशाह की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि बादशाह ने शादी कर ली है. हालांकि बादशाह ने या उनकी पत्नी बताई जा रहीं ईशा ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन है बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी?
Social Media
नई दिल्ली:

Badshah Second Wife Isha Rikhi: रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) ने हाल ही में गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है. उनकी नई दुल्हन पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी हैं. इस खबर को लेकर अभी तक बादशाह या ईशा की तरफ से कोई कनफर्मेशन नहीं आई है लेकिन बादशाह की सास और ईशा की मां की इंस्टाग्राम पोस्ट इशारा दे रही है कि बादशाह अब हैप्पिली मैरिड हैं. ईशा की मां ने  इंस्टाग्राम पर 10 तस्वीरें और वीडियो शेयर की. इनमें कपल को जयमाला डालते, अग्नि के सामने बैठे और बादशाह को ईशा की मांग में सिंदूर भरे दिख रहे हैं. करीबी रिश्तेदार उन्हें आशीर्वाद देते नजर आए. बादशाह और ईशा ने खुद अभी कोई फोटो शेयर नहीं किया है.

कौन है ईशा रिखी?

ईशा रिखी की उम्र 32 साल है, जबकि बादशाह 40 साल के हैं. यानी ईशा उम्र में उनसे 8 साल छोटी हैं. दोनों पिछले चार साल से डेट कर रहे थे. उनकी मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जहां म्यूजिक के प्रति सेम इंट्रेस्ट उन्हें करीब लेकर आया. ईशा रिखी का असली नाम भी ईशा रिखी ही है. वह चंडीगढ़ और मुंबई में रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोनू सूद, करण कुंद्रा, अली गोनी, आस्था गिल जैसी हस्तियां उन्हें फॉलो करती हैं. वह अक्सर फोटोज और रील्स शेयर करती रहती हैं.

करियर की बात करें तो ईशा ने मॉडलिंग से शुरुआत की और फिर पंजाबी सिनेमा में कदम रखा. साल 2013 में आई फिल्म ‘जट बॉयज पुट जट्टन दे' से उनका डेब्यू हुआ, जिसमें सिप्पी गिल और ओम पुरी जैसे कलाकार थे. इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी गो लकी', ‘मेरे यार कमीने', ‘व्हाट द जट्ट!!' और ‘अरदास' जैसी कई पंजाबी फिल्मों में काम किया. बॉलीवुड में भी उन्होंने 2018 में ‘नवाबजादे' से एंट्री की, जिसमें वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक मुख्य भूमिका में थे.

Advertisement

बादशाह की पहली शादी

बादशाह की पहली शादी 2012 में जस्मीन मसीह से हुई थी. 2017 में उनकी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ. 2020 में दोनों का तलाक हो गया. उसके बाद जस्मीन अपनी बेटी के साथ लंदन चली गईं. बादशाह अब भी अपनी बेटी से मिलते रहते हैं और अक्सर उनके साथ फोटोज शेयर करते हैं. बादशाह की दूसरी शादी तलाक के छह साल बाद हुई है. फिलहाल कपल की तरफ से कोई ऑफीशियल बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव से मिलते ही डायरेक्टर ने फाड़ दी उनकी शर्ट, एक रोल की खातिर कॉमेडियन के साथ हुआ ऐसा

Advertisement
Featured Video Of The Day
टिन्‍नू यादव चढ़ावा चोरों से लेता था कमीशन..! राम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा
Topics mentioned in this article
Who Is Isha Rikhi
Who Is Badsha Second Wife Isha Rikhi
Badshah’s Love Story With Isha Rikhi
Badshah Now Married To Isha Rikhi
Isha Rikhi Badshah